उपमुख्यमंत्री स्वरूपरानी चिकित्सालय का किया निरीक्षण, स्वरूपरानी चिकित्सालय में निर्मित माॅडलर आपरेशन थियेटर का फीता काटकर किया शुभारम्भ

साफ-सफाई, पीने के पानी सहित अन्य व्यवस्थाओं को चुस्त-दूरूस्त बनाये रखने के लिए डिप्टी सीएम ब्एरजेश पाठक ने दिए  निर्देश…

चिकित्सकों, पैरामेडिकल स्टाॅफ की समस्याओं का शीर्ष प्राथमिकता पर होगा निस्तारण...
मरीजों को भगवान मानकर करें उनकी सेवा- उपमुख्यमंत्री…

 

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक जनपद भ्रमण कार्यक्रम के तहत रविवार को स्वरूपरानी चिकित्सालय पहुंचकर अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने चिकित्सालय में बनाये गये माॅडलर आपरेशन थियेटर का फीता काटकर शुभारम्भ किया तथा माॅडलर ऑपरेशन थियेटर की प्रशंसा भी की। उन्होंने अस्पताल में भ्रमण कर साफ-सफाई, पीने के पानी तथा अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कुछ जगहों पर साफ-सफाई में कमी पाये जाने तथा कुछ स्थानों पर नल की टोटी में ठीक से पानी की सप्लाई न पाये जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए उन्होंने प्रधानाचार्य को इसको तत्काल ठीक कराये जाने का निर्देश दिया है। उन्होंने वहां पर कुछ मरीजों और उनके तीमारदारों से भी बातचीत की तथा उनके द्वारा बतायी गयी समस्याओं को तत्काल दूर किए जाने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर सभागार में अस्पताल के चिकित्कसकगणों, पैरामेडिकल स्टाॅफ व अन्य लोगो को सम्बोधित करते हुए कहा कि स्वरूपरानी चिकित्सालय का गौरवशाली इतिहास रहा है। उन्होंने कहा कि ईश्वर ने आप सभी को जो दायित्व सौंपा है, वह बहुत ही पूण्य का कार्य है। अस्पताल में लोग रोते हुए आते है, आप सभी उनके दुख-दर्दों को दूर करके उनकों प्रसन्न करते हुए घर को वापस भेजते है। उपमुख्यमंत्री जी ने कहा कि आप सभी लोग मरीजों को भगवान मानकर उनकी सेवा करें। उन्होंने यह भी कहा कि आप सभी लोगो की जो भी समस्यायें है, उनकों सर्वोच्च प्राथमिकता पर निस्तारित किया जायेगा। अस्पताल में आने वाले मरीजों को किसी भी प्रकार की कठिनाई न होने पाये, मरीजों तथा उनके तीमारदारों की सही तरीके से काउसिलिंग करके उनको सही जानकारी दी जानी चाहिए। उन्होंने पैरामेडिकल स्टाफ एवं आउटसोर्स के कर्मचारियों की समस्याओं को भी सुना तथा उनकों आश्वस्त करते हुए कहा कि जो भी समस्यायें है, उनका शीघ्र ही समाधान किया जायेगा। इस अवसर पर मा0 सांसद फूलपुर श्रीमती केशरी देवी पटेल, मुख्य विकास अधिकारी शिपू गिरि, स्वरूपरानी के प्रधानाचार्य डाॅ0 एस0पी0 सिंह सहित अन्य अधिकारीगणों के अलावा चिकित्सकगण, पैरामेडिकल स्टाफ एवं जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000