एंटी करप्‍शन टीम के हत्‍थे चढ़ा दारोगा, धारा हटाने के नाम पर मांगी थी 10 हजार रुपये की र‍िश्वत

हरदोई में सोमवार को हरियावां थाने में तैनात एक दरोगा को एंटी करप्शन टीम ने 10 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। बताते चले कि रामअशीष सब इंस्पेक्टर थाना हरियावां में विवेचना में एक आरोपी का नाम निकालने के बदले वह दस हजार रुपए की मांग कर रहे थे।हरियावां थाने के गुलरिया गांव निवासी इकबाल ने बताया कि गांव के ही मोमिना के साथ उसकी मां फिरोजा का झगड़ा हुआ था। बकरी के विवाद को लेकर दोनों लोग झगड़ गए थे, जिसके बाद मोमीना ने एक एनसीआर 12 अगस्त को दर्ज कराई। जिसमें इकबाल, उसके पिता बशीर, माता फिरोजा और बहन सालिहा को आरोपी बनाया था। 13 तारीख को फिरोजा ने भी एक एनसीआर दर्ज कराई जिसमें मोमिना, उसका पति करीम और बेटे यूसुफ को आरोपी बनाया था। इकबाल ने बताया घटना के रोज वह हरियाणा राज्य के सोनीपत जनपद में था। बावजूद इसके उसको आरोपी बना दिया गया। मामूली से घटना में कूट रचित दस्तावेजों का प्रयोग करके भारतीय दंड संहिता की धारा 308 दर्ज कर दी गई

अफसरों के लगाए चक्कर नहीं मिला न्याय….

 

इकबाल ने बताया घटना की सूचना मिलने के बाद उसने लोकल पुलिस से संपर्क किया। डीएम, एसपी सहित तमाम माला अधिकारियों के चक्कर लगाए लेकिन किसी ने भी उसकी एक न सुनी। इसके बाद 21 सितंबर को उसने एंटी करप्शन विभाग को गोपनीय सूचना देकर विवेचना धिकारी रामाशीष सिंह द्वारा 20 हजार की मांग किए जाने और मुकदमे से उसका नाम निकाले जाने की बात बताई। इसके बाद एंटी करप्शन की टीम आज हरदोई पहुंची। पहले दरोगा ने पीड़ित इकबाल को पुलिस लाइन बुलाया लेकिन जब तक वहां पहुंचता तब तक दरोगा कोतवाली देहात इलाके के पोखरी तिराहे पर पहुंच चुका था। जहां उसने टीम द्वारा दिए 10 हजार रुपए दरोगा रामाशीष को दिए। जैसे ही रामाशीष ने वह पैसे अपनी जेब में रखें एंटी करप्शन टीम ने उसे धर दबोचा है। पूरी कार्यवाही निरीक्षक नुरुल हुदा खान के नेतृत्व में हुई। उन्होंने कहा विधिक कार्रवाई की जा रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000