अवैध रूप से संचालित की जा रही पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका, कई घर मलबे में हुए तब्दील

उत्तर प्रदेश के सीतापुर में घनी आबादी के बीच अवैध रूप से संचालित की जा रही पटाखा फैक्ट्री में सोमवार सुबह जोरदार धमाका हो गया। धमाके की गूंज इतनी जोरदार थी कि पूरा कस्बा दहल उठा। इतना ही नहीं आसपास के कई मकान व दुकानें भी क्षतिग्रस्त हो गईं। गनीमत यह रही कि इस हादसे में कोई जान नहीं गई। जिस घर में धमाका हुआ वहां पर गैस सिलेंडर भी रखा हुआ था। धमाके की गूंज के साथ आसपास घरों में मौजूद लोग भाग कर सुरक्षित स्थान पर पहुंच गए। सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची। बताया जाता है कि कस्बे में भारी संख्या में लोग पटाखा बनाने का काम करते हैं, लेकिन किसी के पास भी इसका लाइसेंस नहीं है। यह पूरा मामला सदरपुर थाना क्षेत्र के कस्बे का है. बताया जा रहा है कि कस्बे का रहने वाला पुत्तन बड़े चौराहे पर घनी आबादी के बीच अपने परिवार के साथ रहता है। पुत्तन पिछले कई सालों से चोरी छिपे पटाखा बनाने का काम करता चला आ रहा है। सोमवार सुबह भी पुत्तन घर के अंदर पटाखा बना रहा था।

इसी दौरान अचानक जोरदार धमाके के साथ पुत्तन का पूरा घर मलबे में बदल गया। इतना ही नहीं धमाके से पास के भी कई मकान व दुकान क्षतिग्रस्त हो गए. एकाएक हुए जोरदार धमाके के बाद पूरा का पूरा कस्बा हिल गया और लोग भाग कर सुरक्षित स्थान पर पहुंच गए. बताया जा रहा है कि जहां पर पुत्तन के द्वारा पटाखा बनाया जा रहा था, वहीं पास में गैस सिलेंडर भी रखा हुआ था। गनीमत यह रही कि धमाके के साथ गैस सिलेंडर नहीं फटा। अगर गैस सिलेंडर फटता तो एक बड़ा हादसा हो सकता था। सूचना मिलते ही सदरपुर थाना पुलिस सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। फिलहाल  पुलिस,तफ्तीश में जुटी है और अग्रिम विधिक कार्रवाई में लगी हुई है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |     जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन बैन, सरकार ने तय कीं तीन नई जगहें     |     बलरामपुर को 803 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री ने 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास, बोले- विकास में नहीं आने देंगे कमी – योगी आदित्यनाथ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000