प्रतापगढ़ में अंतरजनपदीय अपराधी गिरफ्तार:अवैध पिस्टल बरामद, हत्या, लूट, डकैती सहित 11 मामलों में था वांछित
प्रतापगढ़ पुलिस ने आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र से एक अंतरजनपदीय अपराधी को गिरफ्तार किया है। अकारीपुर तिवरान के पास चेकिंग के दौरान हुई इस गिरफ्तारी में आरोपी के पास से एक अवैध पिस्टल, कारतूस और एक चार पहिया वाहन बरामद किया गया है। गिरफ्तार अपराधी की पहचान 35 वर्षीय राजेश तिवारी के रूप में हुई है। राजेश तिवारी प्रतापगढ़ और जौनपुर जिलों में हत्या, लूट, डकैती, हत्या के प्रयास और गैंगस्टर एक्ट सहित कुल 11 मुकदमों में वांछित था।
पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देश पर जिलेभर में लूट, चेन स्नेचिंग और अन्य आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम के लिए एक सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी अभियान के तहत आसपुर देवसरा पुलिस टीम ने आरोपी को अकारीपुर तिवरान के पास पकड़ा।
पुलिस पूछताछ में आरोपी राजेश तिवारी ने बताया कि उस पर कई मुकदमे दर्ज हैं और उसकी कई लोगों से दुश्मनी है। उसने अपनी सुरक्षा के लिए अवैध पिस्टल और कारतूस रखने की बात स्वीकार की। अपर पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र लाल ने खुलासा किया। वह पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।