फायर विभाग के कार्यालय में पंखे से लटका मिला कांस्टेबल का शव: मौके से बरामद नही हुआ कोई सुसाइड नोट, जाँच में जुटी पुलिस

ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क इलाके में 35 साल के शख्स ने आत्महत्या कर ली है। ये शख्स फायर डिपार्टमेंट में फायरमैन के तौर पर काम करता था। शख्स ने ड्यूटी से लौटने के बाद डीसीपी ऑफिस के ऊपर बने फायर विभाग के कार्यालय में बने बैरक में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह जब एक फायर कर्मी ने उसे ड्यूटी पर आने के लिए करीब 5:30 बजे फोन किया, तो उसने फोन नहीं उठाया। इसके बाद फायरकर्मी कमरे में पहुंचा, जहां कमरा अंदर से बंद था। दरवाजा खटखटाने के बाद जब अंदर से कोई आवाज नहीं आई, तो दरवाजा तोड़कर देखा गया। अंदर फायरकर्मी पंखे से लटका हुआ मिला। इसके बाद घटना की जानकारी फायर विभाग के अधिकारियों को दी गई। मौके पर पुलिस भी पहुंची और मृतक को फंदे से उतारकर शव का पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

बैरक में मिला शव, कोई सुसाइड नोट नहीं बरामद

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान संदीप कुमार (35 वर्ष) के रूप में हुई है, जो मूल रूप से बागपत जिले का रहने वाला था। वर्ष 2016 में वह फायर विभाग में कांस्टेबल के पद पर तैनात हुआ था और हाल ही में ग्रेटर नोएडा में फायर कांस्टेबल के पद पर कार्यरत था। उसके साथी कर्मियों ने बताया कि वह पढ़ाई में काफी अच्छा था और यूपीएससी की तैयारी भी कर रहा था। उसका किसी से कोई विवाद नहीं था, इसलिए अचानक आत्महत्या किए जाने की घटना पर किसी को यकीन नहीं हो रहा है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बैरक से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।

परिजनों को दी गई सूचना

थाना प्रभारी नॉलेज पार्क सर्वेश कुमार ने बताया कि सुबह करीब 5:30 बजे पुलिस को सूचना मिली, जिसके बाद तत्काल मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है और वे मौके पर पहुंच रहे हैं। साथ ही, बैरक में साथ रहने वाले अन्य कर्मियों से भी पूछताछ की गई है।

अन्य कर्मियों का कहना है कि संदीप अलग कमरे में रहता था और रात में ड्यूटी से वापस लौटा था। उनका किसी से कोई विवाद नहीं था। पुलिस का कहना है कि आत्महत्या के कारणों को लेकर सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है, जिनमें ड्यूटी के दौरान मानसिक तनाव, पढ़ाई का दबाव या कोई अन्य कारण शामिल हो सकता है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आत्महत्या के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000