पाकिस्तान में भी ठाकुर बांकेबिहारी की जमीन, शुरू हुई जांच, कैसे मिलेगा मालिकाना हक

मथुरा। ठाकुर बांकेबिहारी के नाम पर केवल देश के विभिन्न राज्यों हीं बल्कि विदेश में भी संपत्तियां हैं। पाकिस्तान में भी ठाकुर बांकेबिहारी की संपत्तियां हैं।बांकेबिहारी कमेटी के मुताबिक भारत में कई जगह ऐसी हैं, जो बांकेबिहारी मंदिर के नाम पर रजिस्टर्ड हैं। इन सभी संपत्तियों की जानकारी निकालने के लिए जांच की जा रही है।

19 जनवरी को ठाकुर बांकेबिहारी हाई पावर मैनेजमेंट कमेटी की एक बैठक हुई, ये 11वीं बैठक थी। बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई, लेकिन सबसे बड़ी बात यह रही कि बांके बिहारी मंदिर के नाम पर राजस्थान के कोटा में रजिस्टर्ड 15 हेक्टेयर जमीन प्राप्त हुई, ये जमीन काफी बेसकीमती है।

जमीन के बारे में जानकारी देते हुए हाई पावर कमेटी के अध्यक्ष हाईकोर्ट से रिटायर जज अशोक कुमार ने बताया कि राजस्थान के कोटा में बांके बिहारी महाराज की जमीन मिली है, जिसे वहां के अधिकारियों के साथ मिलकर प्राप्त किया गया है।

मथुरा डीएम को आदेश दिया गया है कि बांकेबिहारी महाराज की जितनी भी जमीन अपने राज्य के साथ-साथ अन्य राज्यों में दर्ज है, उन सभी जमीनों का ब्यौरा निकाला जाए और सभी राज्यों के मुख्य सचिव को पत्र लिखकर इसकी जानकारी प्राप्त की जाए, जिससे कि वहां के प्रशासन के साथ मिलकर ठाकुर बांकेबिहारी महाराज की जमीन को हासिल किया जा सके।

कुछ इतिहासकार बताते हैं कि ठाकुर बांकेबिहारी की जमीन भारत के साथ-साथ पाकिस्तान में भी है, जो कि काफी पुराने समय की बताई जाती है। बताया जाता है कि प्राचीन ग्रंथों के अनुसार पाकिस्तान के उस ग्राम में ठाकुर बांके बिहारी के पूर्वजों की विशाल और पुरानी हवेली आज भी मौजूद है।

इसके साथ-साथ सियालकोट क्षेत्र में भी जमीन मौजूद होने की बात कही जाती है, जिसका उल्लेख प्राचीन ग्रंथ केलिमालजू और स्वामी हरिदास अभिनंदन ग्रंथ में मिलता है, लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब हाई पावर कमेटी भारत के अंदर बांके बिहारी के नाम पर जमीन की तलाश कर रही है, तो क्या पाकिस्तान में मौजूद जमीन को लेकर भी कोई कार्रवाई की जाएगी।

बता दें कि ठाकुर बांकेबिहारी के भक्त अपने आराध्य की सेवा में तन,मन और धन से समर्पित रहे हैं। पहले भरतपुर के महाराजा ने अपना बगीचा दान देकर ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर की स्थापना कराई तो किशोरपुरा पर लगभग पांच सौ वर्गगज का एक भूखंड एक श्रद्धालु ने करीब पांच दशक पहले मंदिर को दान दिया। ठाकुरजी की सेवा में उनके प्राकट्यकाल से लेकर अब तक बहुत सी चल-अचल संपत्तियां भेंट और दान में मिलीं। दानदाता भक्तों में हिंदू राजा-महाराजाओं के साथ मुस्लिम नवाबों के नाम भी शामिल हैं।

साल 1592 में जयपुर नरेश सवाई महाराजा मानसिंह ने तीन एकड़ जमीन, 1594 में मुगल सम्राट अकबर ने 25 बीघा जमीन वृंदावन और राधाकुंड में,वृंदावन में ही साल 1595 में हरिराम व्यास ने किशोरपुरा में भूखंड, 1596 में मित्रसेन कायस्थ और उनके बेटे बिहारिनदास नामक भक्त ने बिहारिनदेव टीलावाली भूमि के अलावा साल 1748 में जयपुर नरेश सवाई महाराजा ईश्वरी सिंह ने 1.15 एकड़ जमीन दान दी।

साल 1769 में भरतपुर और करौली सरकार द्वारा भूमिदान, 1780 में विंध्याचल राजपरिवार ने भूमि और बहुमूल्य आभूषण, 1785 में ग्वालियर रियासत ने भूमि-भवन और आभूषण दान दिए। साल 1960 में राजस्थान के भक्त परिवार ने कोटा में 90 बीघा जमीन दी। दिल्ली के फराशखाने में मंदिर, भवन, वर्तमान पाकिस्तान के मुल्तान, शक्कर सिंध और सियालकोट में मंदिर-हवेली काफी प्राचीन हैं।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |     भतीजे ने चाची की गोली मारकर हत्या की:बेडरूम में घुसकर कनपटी में गोली मारी, पति लाश देखकर बेसुध     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000