JCB ने बच्चे को कुचला, मौके पहुंचे विधायक ने ADM से कहा- मैं आपका कठपुतली नहीं

उत्तर प्रदेश के वाराणसी में JCB के नीचे आने से एक 8 साल के बच्चे की मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर पहुंचे एडीएम की गुस्साए विधायक ने सभी के सामने क्लास लगा दी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले से एक दर्दनाक हादसे सामने आया है, जहां एक आठ साल के बच्चे को रौंदकर जेसीबी गुजर गई।

परिजन घायल बच्चे को लेकर तत्काल अस्पताल पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मासूम को मृत घोषित कर दिया।इसके बाद गुस्साए लोगों ने शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। घटना की जानकारी होते ही कैंट से बीजेपी विधायक सौरव श्रीवास्तव मौके पर पहुंचे और शव को गोद में रखकर खुद भी धरने पर बैठ गए।

इस बीच मौके पर पहुंचे एडीएम सिटी से विधायक भिड़े गए। जानकारी के अनुसार, इश्तियाक बाइक से अपने 8 साल के बेटे इरशाद को लेकर सब्जी लेने के लिए सुंदरपुर मंडी पहुंचा था। मंडी में सब्जी लेने के दौरान इश्तियाक ने बाइक सड़क किनारे खड़ी कर बेटे को बैठा दिया था।

इस दौरान भिखारीपुर की तरफ से आ रहे जेसीबी चालक ने बाइक में टक्कर मार दी। बाइक पर बैठा बच्चा टक्कर लगते ही जेसीबी के पिछले पहिए के नीचे आ गया। लोगों ने बताया कि बच्चा जब बाइक से गिरा तो उसकी जान बचाई जा सकती थी, लेकिन ड्राइवर जेसीबी भगाने लगा।

JCB से कुचलकर बच्चे की मौत

इसी वजह से बच्चे की मौत जेसीबी से कुचलकर हो गई। परिजन स्थानीय लोगों की मदद से बच्चे को लेकर तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बच्चे की मौत से हताश लोगों ने शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। जानकारी होते ही स्थानीय विधायक सौरव श्रीवास्तव मौके पर पहुंच गए। वह खुद भी बच्चे के शव को गोद में रखकर धरना देने लगे। इस बीच एडीएम सिटी और एग्जीक्यूटिव इंजीनियर(EE) मौके पर पहुंचे।

MLA ने लगाई एडीएम सिटी की क्लास

दोनों अधिकारी विधायक सौरभ श्रीवास्तव को समझाने लगें। इस बीच विधायक भड़क गएं। सौरभ श्रीवास्तव ने एडीएम सिटी आलोक वर्मा से कहा कि आप मुझे रोकिएगा नहीं, ये गलत काम फिर नहीं करिएगा। मैं आपका कठपुतली नही हूं कि आपके इशारे और एजेंडे पर बात करूंगा? विधायक के रौद्र रूप को देखकर एडीएम सहम गए।

इसके बाद विधायक ने एग्जीक्यूटिव इंजीनियर से पूछा कि दिन में हाइड्रा और जेसीबी को शहर में चलने की परमिशन किसने दी? अगर आपने दी है तो आपके खिलाफ भी शिकायत करूंगा। इस मामले में जो भी दोषी होंगे वो बख्शे नही जाएंगे। भेलूपुर एसीपी गौरव कुमार ने बताया कि इस मामले में शिकायत दर्ज कर ली गई है और ड्राइवर की तलाश जारी है। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000