‘मुझसे शादी करो, वरना फेंक दूंगा तेजाब’:मां ने दर्ज कराई FIR, आरोप- इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर रहा बेटी की तस्वीर

वाराणसी के दशाश्वमेध थाने में महिला ने एक युवक पर मुकदमा दर्ज कराया है। महिला का आरोप है कि युवक लगातार उसकी बेटी के ऊपर शादी का दबाव बना रहा है। शादी न करने पर उसने बेटी पर तेजाब फेंकने की धमकी दी है। साथ ही बेटी की फोटो अपनी इंस्टाग्राम आईडी पर भी लगातार पोस्ट कर रहा है। जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर युवक की तलाश शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने बताया – मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

रामनगर का रहने वाला युवक कर रहा परेशान

दशाश्वमेध थानाक्षेत्र की रहने वाली महिला ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया – दीपू सहानी जो कि रामनगर थानाक्षेत्र के कटेसर निवासी है। वह कई दिनों से मेरी बेटी को परेशान कर रहा है।दीपू सहानी ने हाल ही में मेरी बेटी की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किए हैं। इसके आलावा मेरे घर के सामने और आस-पास ही दिन भर रहता है। कभी खड़की तो कभी दरवाजा पीटता है। इससे हम सब परेशान रहने लगे हैं।

तेजाब फेकने की दी है धमकी

महिला ने पुलिस को बताया- दीपू सहानी ने धमकी दी है कि यदि अपनी बेटी की शादी उससे नहीं करवाई तो वह किसी और की भी नहीं होने देगा। उसके ऊपर तेजाब फेक देगा। ऐसे में हम सभी डरे हुए हैं। बेटी को स्कूल जाना बंद कर दिया था। वह लगातार उसकी फोटो इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर रहा है और उसकी छवि खराब कर रहा है। जिससे भविष्य में उसके लिए दिक्कतें खड़ी हो जाएगी।

मोबाइल और 5 हजार रुपए लेकर भागा

पीड़िता ने बताया – 9 फरवरी को बेटी की परीक्षा थी। इसलिए वो घर से निकली तो जंगमबाड़ी के पास दीपू ने उसे रोका। बेटी ने विरोध किया तो वह उसका मोबाइल लेकर भाग गया जिसके बैक कवर में 5 हजार रुपए भी थे। महिला ने पुलिस से शिकायत करते हुए इंसाफ की गुहार लगाईं है।

पुलिस ने दर्ज की FIR

थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने बताया – महिला की तहरीर पर बीएनएस की धारा 78(2), 79, 304(2) और 351(2) में मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। लड़के की इंस्टाग्राम आईडी से उसका पता निकाला जा रहा है। साथ ही उसके नंबर को भी सर्विलांस पर लगाया गया है। उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |     जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन बैन, सरकार ने तय कीं तीन नई जगहें     |     बलरामपुर को 803 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री ने 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास, बोले- विकास में नहीं आने देंगे कमी – योगी आदित्यनाथ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000