प्रतापगढ़ में दो घरों से लाखों के जेवर चोरी:परिजनों को कमरों में बंद कर चोरों ने दिया वारदात को अंजाम

प्रतापगढ़ जिले के पट्टी थाना क्षेत्र स्थित उपाध्यायपुर गांव में शुक्रवार रात चोरों ने दो घरों को निशाना बनाया। बेखौफ चोरों ने लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवर चोरी कर लिए। वारदात के दौरान उन्होंने परिजनों को कमरों में बाहर से बंद कर दिया था। जानकारी के अनुसार, गांव निवासी प्रेम शर्मा अपने परिवार के साथ लखनऊ में एक शादी समारोह में गए हुए थे।

घर में परिवार के आठ अन्य सदस्य नीचे के कमरों में सो रहे थे। चोर निर्माणाधीन दूसरी मंजिल की खिड़की से घर में दाखिल हुए।घर में घुसने के बाद चोरों ने सबसे पहले सो रहे परिजनों के कमरों के दरवाजे बाहर से बंद कर दिए। इसके बाद एक कमरे का ताला तोड़कर लाखों रुपये के कीमती गहने चुरा लिए और फरार हो गए। घटना का पता शनिवार सुबह तब चला जब परिजनों ने अपने कमरों के दरवाजे बाहर से बंद पाए।

इसी गांव में लगभग 100 मीटर की दूरी पर स्थित अम्बरीश तिवारी के घर को भी चोरों ने निशाना बनाया। इस घर में एक बुजुर्ग महिला और उनका भांजा मौजूद थे। चोरों ने घर का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और परिवार की दो बहुओं के लाखों रुपये के गहने चुरा लिए। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000