प्रतापगढ़ में गैंग लीडर की 1.25 करोड़ की अवैध संपत्ति कुर्क: प्रशासन ने मस्सन की छह अचल संपत्तियां जब्त कीं

प्रतापगढ़ में प्रशासन ने शुक्रवार को कुख्यात गैंग लीडर मस्सन की अवैध रूप से अर्जित संपत्तियों को कुर्क कर लिया। पुलिस रिपोर्ट के आधार पर लगभग 1.25 करोड़ रुपये मूल्य की छह अचल संपत्तियां जब्त की गई हैं।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक की 10 जनवरी 2026 की आख्या तथा कोतवाली देहात, क्षेत्राधिकारी नगर और अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी की संयुक्त रिपोर्ट के आधार पर की गई। यह मामला थाना कोतवाली नगर में दर्ज गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे से संबंधित है।

जांच में सामने आया कि अभियुक्त मस्सन वर्ष 2007 से आपराधिक गतिविधियों में सक्रिय रहा है। उसके खिलाफ हत्या के प्रयास, मारपीट, शस्त्र अधिनियम, लोक संपत्ति क्षति निवारण और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम सहित कुल 12 गंभीर मुकदमे दर्ज हैं।

पुलिस के अनुसार, उसने अपनी अवैध आय से अपनी मां रहीमुल निशा के नाम पर विभिन्न स्थानों पर जमीन और मकान खरीदे थे। इन संपत्तियों में कादीपुर, आममऊ, जैतीपुर कठार और बेल्हाघाट की कृषि व आवासीय भूमि शामिल है। प्रशासन ने इन संपत्तियों का कुल मूल्य लगभग 1.25 करोड़ रुपये आंका है।

जिला मजिस्ट्रेट शिव सहाय अवस्थी ने अभिलेखों की जांच के बाद संबंधित धारा के तहत इन संपत्तियों को तत्काल प्रभाव से कुर्क करने का आदेश दिया। उप जिला मजिस्ट्रेट सदर को प्रशासक नियुक्त कर सात दिन के भीतर अनुपालन रिपोर्ट न्यायालय में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |     आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर प्रशासन का शिकंजा, 38 भवनों पर ध्वस्तीकरण की तैयारी     |     डॉक्टर ने यमुना में लगाई छलांग, इंस्टाग्राम वीडियो में मारपीट का आरोप; एसडीआरएफ समेत कई टीमें तलाश में जुटीं     |     प्रतापगढ़ पुलिस पर गंभीर आरोप: शिकायत के कई दिन बाद भी नहीं दर्ज हुई FIR, पीड़ित ने लगाया कार्रवाई में लापरवाही का आरोप     |     आयुष्मान योजना में बड़ा खेल, एक ही परिवार के सदस्यों को बार-बार भर्ती कर निकाले लाखों     |     मिर्जापुर में तीन लोगों की मौत के बाद भारी बवाल, पुलिस ने किया लाठी चार्ज     |     डेढ़ महीने पहले लव मैरिज अब कत्ल: ‘दुल्हन’ की हत्या कर घर में छह फीट गहरे गड्ढे में दफनाई लाश     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000