झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपनी पत्नी कल्पना सोरेन के साथ आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल से दिल्ली में की मुलाकात

हेमंत सोरेन के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में शामिल होंगे अरविंद केजरीवाल…

 

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपनी पत्नी कल्पना सोरेन के साथ मंगलवार को आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल से उनके निवास पर आकर मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच हाल में संपन्न हुए झारखंड विधानसभा चुनाव और देश की राजनीति को लेकर लंबी चर्चा हुई।

इस दौरान हेमंत सोरेन ने 28 नवंबर को होने वाले नई सरकार के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में अरविंद केजरीवाल को सपत्नी शामिल होने का न्यौता दिया। अरविंद केजरीवाल ने उनका निमंत्रण स्वीकार करते हुए कहा कि जिस तरह से हेमंत सोरेन  को जेल में डाला गया, फिर वो जेल से वापस आए, इतना संघर्ष किया और चुनाव लड़ा, यह हम सब के लिए प्रेरणादायी है। गुरुवार को उनके शपथ ग्रहण में हम लोग जाएंगे।

अरविंद केजरीवाल ने कहा,” हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन को एक शानदार चुनाव लड़ने और जीतने के लिए बहुत-बहुत बधाई देना चाहता हूं। जिस तरह से हेमंत सोरेन को जेल में डाला गया, जेल से वह फिर वापस आए और जेल से वापस आने के बाद इतना संघर्ष किया और चुनाव लड़ा। यह हम सब के लिए बड़ा ही प्रेरणादायी है। हेमंत जी और कल्पना जी मंगलवार को मेरे निवास स्थान पर आए। इसके लिए मैं उन्हें तहेदिल से शुक्रिया यदा करता हूं। उनका मेरे निवास स्थान पर बहुत-बहुत स्वागत है”।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि गुरुवार  को हेमंत सोरेन का शपथ ग्रहण है। शपथ ग्रहण में हम सब लोग जाएंगे। मैं भगवान से प्रार्थना करूंगा कि अगले पांच साल उनके बहुत शुभ हों। जैसे वह झारखंड के विकास के लिए खूब काम करते आए हैं, वैसे ही अगले पांच साल विकास की यात्रा जारी रहे।

इस दौरान हेमंत सोरेन ने कहा, ”मैं अरविंद केजरीवाल जी के निवास स्थान पर उनसे मिलने आया हूं। सभी को पता है कि झारखंड में विधानसभा चुनाव के बाद अब इंडिया गठबंधन की नई सरकार का गठन होना है। शपथ ग्रहण आगामी 28 नवंबर को होगा। इसी कार्यक्रम को लेकर मैं दिल्ली के दौरे में हूं। इंडिया गठबंधन के साथियों को हम लोगों ने शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए निमंत्रण दिया है”।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000