भीषण सड़क हादसा; हाइवे पर 3 वाहनों की जोरदार टक्कर, पैर पिचकने से कार के अंदर ही फंसें, 2 लोगों की दर्दनाक हुई मौत

सीकर-सालासर हाईवे पर गनेड़ी गांव के पास दो कार और एक बाइक की भिड़ंत में दो जनों की मौत हो गई वहीं पांच जने घायल हो गए। हादसा इतना भीषण था कि एक कार में सवार सभी लोग बुरी तरह से घायल हो गए। कार भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना पर उपखंड अधिकारी राजवीर सिंह यादव, तहसीलदार अविनाश, थानाधिकारी रामकिशन यादव मौके पर पहुंच गए। क्षतिग्रस्त वाहनों में घायल लोग बुरी तरह से फंस थेे। जेसीबी की मदद से घायलों को वाहनों से निकाला गया।

थानाधिकारी रामकिशन यादव ने बताया कि कांकरोली के होजाड़ा निवासी शिवकुमार सोनी परिवार के साथ खाटूश्याम व सालासर दर्शनों के लिए आए थे। खाटू दर्शन के बाद परिवार कार से सालासर जा रहे थे। गनेड़ी गांव से निकलते ही सामने से आ रही एक गुजरात नंबर की कार ने एक बाइक सवार को टक्कर मारने के बाद शिवकुमार की गाड़ी से जा भिड़ी। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर भीड़ जमा हो गई।

गाड़िय़ों में से घायलों को ग्रामीणों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। सालासर, नेछवा, जाजोद व मीठड़ी की 108 एंबुलेंस को बुलाकर सभी घायलों को नेछवा के उपजिला चिकित्सालय लाया गया। जहां बाइक सवार नागौर के झलालड़ निवासी रामदेव हरिजन की मौत हो गई। घायल संजय सोनी ने सीकर में दम तोड़ दिया। गंभीर हालत में शिवकुमार सोनी व उसकी पत्नी ममता सोनी, बहन चन्दा देवी सोनी, चंदा देवी की पुत्री प्रियंका सोनी, बेटा संजय सोनी व चालक किशन लाल को नेछवा से सीकर रैफर कर दिया गया। उसके बाद सभी घायलों को सीकर व जहां से जयपुर रैफर कर दिया गया।

कड़ी मशक्कत से निकाला चालक को…

होजाड़ा से सालासर दर्शनों के लिए आए वाहन चालक के दोनों पैर बुरी तरह से फ्रेक्चर हो गए। कार का सामने का हिस्सा पिचकने से चालक व उसके पास बैठी सवारी के पैर भी पिचक कर कार में फंस गए। चालक किशनलाल को काफी मशक्कत से जेसीबी की मदद से निकाला गया।

बहन के पोते की शादी में आ रहा था रामदेव…

हादसे में जान गंवाने वाले बाइक सवार रामदेव हरिजन अपनी बहन के पौते की शादी में शरीक होने आ रहा था। शादी वाले घर में बड़भती होने के कारण सभी उसका इंतजार कर रहे थे, लेकिन हादसे की सूचना पर शादी वाले घर में मातम छा गया। गुजरात नंबर की कार में बामणिया निवासी देवी सिंह व सुजानगढ़ निवासी विक्रम सवार थे। उनके मामूली खरोचें आई।

एक साल के मासूम का हुआ बुरा हाल…

हादसे में घायल प्रियंका सोनी का एक साल का बच्चा भी कार में साथ था। कार सवार सभी गंभीर घायल होने के कारण रैफर कर दिया गया। लेकिन मासूम बच्चा नेछवा अस्पताल में ही रह गया। मासूम को रोते देख चिकित्साकर्मियों का दिल पसीज गया। बाद में एएनएम सुबिता उसे अपने घर ले गई तथा दूध पिलाकर उसे चुप कराया। मासूम की मां का जयपुर में इलाज चल रहा है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000