ज्योति मल्होत्रा का सामने आया अयोध्या कनेक्शन,राम मंदिर के पास बनाया वीडियो,शेयर की अहम जानकारियां

अयोध्या: पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में हरियाणा की यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा को शुक्रवार को उसके न्यू अग्रसेन कॉलोनी एक्सटेंशन के घर से गिरफ्तार किया गया है।ज्योति मल्होत्रा के पाकिस्तान कनेक्शन के बारे में लगातार पूछताछ चल रही है और इस दौरान कई चौंकाने वाले खुलासे भी हो रहे हैं।इस बीच ज्योति मल्होत्रा का अयोध्या कनेक्शन भी सामने आया है।दरअसल ज्योति मल्होत्रा का एक वीडियो सामने आया है,जो अयोध्या का है। इससे स्पष्ट होता है कि ज्योति मल्होत्रा अयोध्या भी आई थी।ये वीडियो 32 सेकेंड का है,लेकिन इस वीडियो में ज्योति मल्होत्रा ने अयोध्या की कई लोकेशन के बारे में जानकारी शेयर की है।

सामने आया 32 सेकेंड का वीडियो

रामलला के दर्शन मार्ग से जय श्री राम कहते हुए ज्योति मल्होत्रा का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। 32 सेकेंड के इस वीडियो में ज्योति मल्होत्रा रामलला की धरती को पावन बता रही है,उसने माथे पर जय श्री राम का टीका भी लगा रखा है।यह वीडियो सर्दी के मौसम का लग रहा है, क्योंकि ज्योति मल्होत्रा ने जैकेट पहन रखी है। अनुमान लगाया जा रहा है कि यह वीडियो रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद का हो सकता है।सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में ज्योति मल्होत्रा रामलला का दूर से दर्शन करने के लिए कह रही है।

अयोध्या की अहम जगहों की दी जानकारी

इस वीडियो में ज्योति मल्होत्रा जहां खड़ी है वह जगह पीसीएफ सेंटर के पास है।वीडियो में ज्योति मल्होत्रा के पीछे अमावा मंदिर का शिखर कलश दिख रहा है, जो कि रामलला के दर्शन मार्ग से सटा हुआ है। हालांकि ज्योति मल्होत्रा अयोध्या कब आई, उसके साथ कितने लोग आए, ये लोग कहां-कहां घूमे और अयोध्या में कहां पर रहे और किस-किस से संपर्क किया,इस पर सवाल खड़े होने लगे हैं। हालांकि इन सभी बिंदुओं पर अब जांच की जा रही है। इसके साथ ही ज्योति मल्होत्रा का अयोध्या कनेक्शन सामने आने के बाद इसपर भी जांच तेज कर दी गई है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     यूपी के स्कूल में 12 साल की मासूम से दरिंदगी: स्कूल के ही पांच किशोरों ने की हैवानियत, वीडियो भी बनाया     |     10 हजार रुपये रिश्वत लेते लेखपाल समेत दो गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम ने की कार्रवाई     |     स्कूल में मिले दो किशोरों के शव, एक फंदे से लटका, एक जमीन पर पड़ा मिला, क्षेत्र में हड़कंप     |     युवक ने धारधार हथियार से की भाई हत्या, नशे का आदि था मृतक     |     ग्रीन यूपी मिशन के तहत जुलाई में यूपी में लगेंगे 35 करोड़ पौधे,लखनऊ मंडल में लगेंगे सबसे अधिक चार करोड़ पौधे     |     यूपी पुलिस का ऑपरेशन लंगड़ा जारी,तीन जिलों में ताबड़तोड़ एनकाउंटर, 9 बदमाश गिरफ्तार     |     पति के साथ 17 म‌ई को लिए सात फेरे,18 को पहुंची ससुराल,सुहागरात के दूसरे दिन प्रेमी के साथ दुल्हन हुई फरार     |     पहलगाम आतंकी हमले के बाद सुरक्षाबलों के सामने चुनौती, आतंकियों की घाटी में नई चाल     |     ज्योति मल्होत्रा का सामने आया अयोध्या कनेक्शन,राम मंदिर के पास बनाया वीडियो,शेयर की अहम जानकारियां     |     अजरबैजान की उल्टी गिनती शुरू,उसके दुश्मन से भारत ने की 720 मिलियन डॉलर की डील     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000