यूपी के स्कूल में 12 साल की मासूम से दरिंदगी: स्कूल के ही पांच किशोरों ने की हैवानियत, वीडियो भी बनाया

यूपी के मुरादाबाद से शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है। यहां स्कूल में किशोरी के साथ पांच किशोरों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपियों ने पीड़िता के साथ दरिंदगी का वीडियो भी बनाया। पड़ोसी महिला के यह वीडियो हाथ लग गया। तब मामले का खुलासा हुआ। मुरादाबाद के सिविल लाइंस स्थित पब्लिक स्कूल में एक किशोरी को कोल्ड ड्रिंक्स में नशीला पदार्थ पिलाकर पांच किशोरों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। तीन किशोरों ने अपनी दरिंदगी का वीडियो भी बना लिया। वीडियो वायरल होने पर किशोरी की मां ने पांचों के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

पुलिस ने पांचों किशोरों को हिरासत में लेकर 12 दिन पहले हुई इस घटना का खुलासा किया है। सिविल लाइंस क्षेत्र की रहने वाली पीड़िता की मां ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी 12 साल की बेटी आठवीं की छात्रा है। वह आठ मई की शाम चार बजे घर के बाहर खेल रही थी। इसी समय मोहल्ले के पांच किशोर उसके पास पहुंचे। पांचों ने किशोरी को बहला फुसलाकर दुकान से खाने पीने की चीज दिलाने का बहाना बनाया। विश्वास में आकर किशोरी पांचों के साथ चली गई। सभी नजदीक के एक पब्लिक स्कूल में ताला खोलकर अंदर घुस गए। स्कूल में किशोरों ने किशोरी को पीने के लिए कोल्ड ड्रिंक्स दिया।

कोल्ड ड्रिंक्स में नशीला पदार्थ मिला था। जिसे पीने के बाद किशोरी बेहोश हो गई। इसका फायदा उठाते हुए किशोरों ने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। इस बीच तीन किशोरों ने अपनी करतूत का वीडियो मोबाइल से बना लिया। कुछ देर बाद किशोरी को होश आया तो वह विरोध जताने लगी। आरोप है कि किशोरों ने धमकी दी कि यदि उसने किसी को यह बात बताई तो उसके माता पिता को भी जान से हाथ धोना पड़ेगा। उसका जीवन बर्बाद हो जाएगा। इसके बाद सहमी हुई किशोरी अपने घर चली गई, लेकिन गुमसुम रहने लगी। परिजनों ने उसके गुमसुम रहने का कारण पूछा तो डर से उसने परिजनों के समक्ष अपना मुंह नही खोला।

पड़ोसी महिला के हाथ लगा वीडियो

19 मई को पड़ोस में रहने वाली महिला के हाथ दरिंदगी का वीडियो लग गया। उसने पीड़िता की मां को वीडियो दिखाया तो वह हतप्रभ रह गई। उसने बेटी से इस बारे में पूछा तो वह फफक कर रोने लगी। बेटी से आप बीती सुनने के बाद मां ने सिविल लाइंस थाने पहुंचकर तहरीर दी। इस मामले में पुलिस ने पांच किशोरों के खिलाफ गैंगरेप, धमकी देने और पॉक्सो एक्ट का केस दर्ज कर लिया।

पुलिस अधिकारी हुए सक्रिय

स्कूल में सामूहिक दुष्कर्म की घटना की जानकारी मिलने पर एसएसपी और एसपी सिटी के माथे पर बल पड़ गए। एसपी सिटी कुंवर रणविजय सिंह ने तत्काल सिविल लाइंस थाना प्रभारी मनीष सक्सेना के नेतृत्व में टीम गठित कर तत्काल दबिश देने के निर्देश दिए। पुलिस ने पांचों किशोरों को उनके घरों से पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान पांचों आरोपियों ने पुलिस के समक्ष अपना अपना जुर्म कबूल किया। पुलिस को बताया कि उन्होंने घटना की योजना पहले नहीं बनाई थी। पकड़े गए किशोरों में एक हाईस्कूल, दो कक्षा आठ और एक कक्षा सात के अलावा स्कूल के चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी का पुत्र कक्षा दो तक पढ़ा है। किशोरों ने सबूत मिटाने के लिए दरिंदगी का वीडियो अपने मोबाइल से हटा दिया था।

प्रधानाचार्य के कक्ष में वारदात को दिया अंजाम

पकड़े गए आरोपियों में एक पब्लिक स्कूल के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी का पुत्र भी शामिल है। पूछताछ के दौरान बताया कि पिता से चोरी छिपे स्कूल की चाबी घर से चुरा ली थी। साथियों के कहने पर उसने स्कूल खोल दिया। प्रधानाचार्य के कक्ष में उन्होंने दरिंदगी की वारदात को अंजाम दिया। इस बारे में थाना प्रभारी मनीष सक्सेना ने बताया कि बच्चों का मेडिकल कराया गया है। देर होने के कारण पांचों को अदालत के समक्ष पेश नहीं किया गया। बुधवार को पांचों को अदालत के समक्ष पेश किया जाएगा। अदालत के आदेश पर पांचों को बाल सुधार गृह भेजा जाएगा।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000