खुलासा इंडिया की खबर का हुआ असर, प्रतापगढ़ कोतवाली नगर की मकन्द्रूगंज पुलिस चौकी को 17 दिन बाद मिला इंचार्ज
प्रतापगढ़। मकन्द्रूगंज पुलिस चौकी जो कोतवाली नगर का ह्रदय माना जाता है, उस पुलिस चौकी पर 15 दिनों से कोई इंचार्ज की तैनाती नहीं हो सकी तो खुलासा इंडिया ने पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ का ध्यान आकृष्ट कराया। खबर लिखे जाने के दो दिन बाद पुलिस अधीक्षक, प्रतापगढ़ दीपक भूकर ने मकन्द्रूगंज पुलिस चौकी पर चौकी इंचार्ज की तैनाती कर दी।
कोतवाली नगर में तैनात किसी दरोगा से बिना तैनाती मकन्द्रूगंज पुलिस चौकी काम लिया जा रहा था, जबकि मकन्द्रूगंज पुलिस चौकी ऐसी चौकी है जो कोतवाली नगर की आत्मा है। शाम को अक्सर इस पुलिस चौकी पर नगर कोतवाल, सीओ सिटी और एडिशनल एसपी (पूर्वी) का दरबार लगा करता है, फिर भी इस पुलिस चौकी को इंचार्ज विहीन रखा गया था।
ऐसा भी नहीं है कि जनपद में सब इंस्पेक्टरों का अभाव था, फिर भी मकन्द्रूगंज पुलिस चौकी को 17 दिनों तक बिना इंचार्ज रखा गया। खबर लिखे जाने के बाद मकन्द्रूगंज पुलिस चौकी पर सब इंस्पेक्टर राहुल कुमार को कुंडा कोतवाली से कोतवाली नगर की सबसे महत्वपूर्ण मकन्द्रूगंज पुलिस चौकी का इंचार्ज बनाया गया है। देखना होगा कि सब इंस्पेक्टर राहुल कुमार किस तरह मकन्द्रूगंज पुलिस चौकी के इंचार्ज का दायित्व निर्वहन करते हैं ? ये तो आने वाला समय ही बतायेगा।