दो वाहनों में हुई भीषण टक्कर: चार लोगों की मौत, इलाका हुआ सील, एलजी और सीएम ने जताईं संवेदनाएं

हादसे में चार लोगों की माैके पर ही माैत हो गई। इसमें कुछ लोगों के घायल होने की भी सूचना है। मध्य कश्मीर के बडगाम जिले में शनिवार देर रात तेज रफ्तार डंपर और सूमो (यात्री वाहन) के बीच आमने-सामने की भीषण टक्कर हो गई। हादसे में चार लोगों की माैके पर ही माैत हो गई।

इसमें कुछ लोगों के घायल होने की भी सूचना है। हादसा वाटरवानी-बडगाम रिंग रोड पर हुआ। अधिकारियों के अनुसार, टक्कर इतनी भयानक थी कि सूमो वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। स्थानीय निवासियों और राहगीरों ने तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर बचाव शुरू किया। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पतालों में पहुंचाया गया।

दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीमें भी मौके पर पहुंच गईं। पूरे इलाके को सील कर दिया गया है। पुलिस ने घटना का संज्ञान ले लिया है और शवों को कब्जे में लेकर उनकी पहचान करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि शुरुआती जानकारी के मुताबिक 10 लोगों के मारे जाने की सूचना है।

एलजी सिन्हा और सीएम उमर ने जताया शोक

हादसे को लेकर उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि बडगाम में हुए दुखद सड़क हादसे में बहुमूल्य जानों के नुकसान से अत्यंत दुःखी हूं। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवार के साथ हैं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। मुख्यमंत्री उमर ने भी बडगाम में हुए दुखद हादसे पर गहरा दुःख व्यक्त किया है, जिसमें कई लोगों की जान जाने की आशंका है।

उन्होंने प्रशासन को हर संभव सहायता प्रदान करने और घायलों के लिए तत्काल चिकित्सा सुविधा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। दुर्घटना के कारणों की गहन जांच की। जम्मू-कश्मीर सीएमओ ने एक ट्वीट जारी किया है। 

 

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000