देर रात प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या, बाइक पर सवार होकर आए थे हत्यारे

लखनऊ। काकोरी के बेहटा चौराहे के पास बुधवार रात प्रॉपर्टी डीलर व खनन कारोबारी अंकित राजपूत (28) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देकर हमलावर आराम से भाग निकले। परिजनों ने जमीन के विवाद में पांच लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मां विजय लक्ष्मी ने बताया कि अंकित बुधवार रात गांव में एक शादी में शामिल होने बाइक से गया था। वहां पर अंकित का साथी सूरज भी मौजूद था। ग्रामीणों ने बताया कि समारोह में अंकित व सूरज का कुछ लोगों से विवाद हो गया। इसके बाद अंकित वहां से रात करीब 11:40 बजे निकल गया।

बेहटा चौराहे के पास अबरार की अंडे व सिगरेट की दुकान पर रुका। ग्रामीणों के अनुसार, इस बीच बाइक सवार हमलावर वहां पहुंचे और अंकित को दो गोली मारी। एक गोली उनकी दाहिनी कनपटी पर और दूसरी पीठ पर लगी। खून से लथपथ होकर अंकित वहीं गिर पड़े। अचानक हुई इस घटना से वहां अफरा-तफरी मच गई। इस बीच हमलावर वहां से भाग निकले। घायल अंकित को परिजन ट्रामा सेंटर लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया। हमलावर कितने और किस वाहन से थे, इसकी आधिकारिक पुष्टि पुलिस ने नहीं की है।

इकलौते बेटे की हत्या से मचा कोहराम

ट्रामा सेंटर में मौजूद मां विजय लक्ष्मी ने बताया कि अंकित परिवार में इकलौता बेटा था। उन्होंने संपत्ति के विवाद में पांच लोगों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने बताया कि अंकित पहले खनन का काम करते थे। डीसीपी पश्चिम विश्वजीत श्रीवास्तव का कहना है कि अभी परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमों का गठन किया गया है। अंकित के परिवार में दो शादीशुदा बहने हैं। पिता की मौत पहले ही हो चुकी है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000