दिल्ली विधानसभा में सोलर पावर प्लांट का एलजी ने किया शिलान्यास, बोले- ये काम ऐतिहासिक है

दिल्ली विधानसभा में 500 किलोवाट छमता के सोलर पावर प्लांट का एलजी वी के सक्सेना ने शिलान्यास किया। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि क्लीन दिल्ली ग्रीन दिल्ली की योजना की दिशा में हम आगे बढ़ रहे हैं। दिल्ली में बिजली की कंजंप्शन 8000 मेगावाट पहुंच गई है, ये 9000 तक पहुंचने वाली है। देश की राजधानी दिल्ली की विधानसभा पहले विधानसभा बनने जा रही है। जहां 500 केवी सोलर पावर प्लांट का शिलान्यास हो गया है। दिल्ली विधानसभा सचिव रंजीत सिंह ने कहा कि पुराने 200 किलोवाट को उसकी पुरानी कीमत पर बेचा, नए 500 केवी सोलर पावर प्लांट से पूरी विधानसभा जगमगाएगी।

ऊर्जा मंत्री आशीष सूद ने कहा कि दिल्ली में सोलर पॉलिसी 25 हजार घरों पर सोलर पैनल लगाने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए प्रति किलोवाट 10000 सब्सिडी देने का निर्णय लिया है। अगले साल 75 हजार घरों की छतों पर सौर ऊर्जा पैदा करने का लक्ष्य रखा है। ऊर्जा मंत्री आशीष सूद ने कहा कि दिल्ली में सोलर पॉलिसी 25 हजार घरों पर सोलर पैनल लगाने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए प्रति किलोवाट 10000 सब्सिडी देने का निर्णय लिया है। अगले साल 75 हजार घरों की छतों पर सौर ऊर्जा पैदा करने का लक्ष्य रखा है।

पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने कहा कि दिल्ली में तीन महीने से ऊर्जा बढ़ गई है, जितने भी काम चल रहे हैं उनमें भ्रष्टाचार न हो, इसके लिए सरकार काम कर रही है। विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने नए प्रयोग किए हैं, उन्होंने विधानसभा को सोलर ऊर्जा से लैस करने की पहल की है। वह कर्मठ हैं, विधानसभा से लाल किले तक सुरंग भी है, वे जल्द ही उसको भी खुलवाएंगे।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि क्लीन दिल्ली ग्रीन दिल्ली की योजना की दिशा में हम आगे बढ़ रहे हैं। दिल्ली में बिजली की कंजंप्शन 8000 मेगावाट पहुंच गई है, ये 9000 तक पहुंचने वाली है। आज विधानसभा में 500 किलोवाट छमता का सोलर प्लांट लगेगा तो हर महीने 15 लाख रुपये बचत होगी। इसलिए हमने पीएम सूर्यघर योजना के अंतर्गत जो लोग घरों की छतों पर सोलर पैनल लगाएंगे, इसके लिए प्रोत्साहन राशि 5000 से बढ़ाकर 10000 रुपये प्रति किलोवाट छूट देने का निर्णय लिया है।

आगे कहा कि दिल्ली शहर को हाईटेंशन तारों से मुक्त करने के लिए 1000 करोड़ का बजट रखा है। घरों के ऊपर से हाईटेंशन तार नहीं दिखेंगे। ईवी पॉलिसी को आगे बढ़ाते हुए पब्लिक हमने 400 ईवी बसें दिल्ली को सौंपी, जल्द ही 4000 नई ईवी बसें लेकर आ रहे हैं। जल्द ही नई ईवी पॉलिसी लाएंगे, उसमें भी लोगों को प्रोत्साहन देंगे।

विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि दिल्ली विधानसभा में ये प्रोजेक्ट आत्मनिर्भर और हरित ऊर्जा की ओर बढ़ते कदम का प्रतीक है। दिल्ली विधानसभा दिल्ली के लोगों के लिए प्रेरणा का स्थान है। यह लोकतंत्र की नींव है, जहां पर पक्ष विपक्ष दिल्ली की प्रगति के लिए तर्क करते हैं। इसे दिल्ली के लोगों ने अपने लिए चुना है। हमारा टारगेट जीरो बिजली बिल है। साल में पौने दो करोड़ का बिजली का बिल दिल्ली विधानसभा का है, ये बचेगा।

इस परियोजना से दिल्ली के लोग प्रोत्साहित होंगे और घरों की छतों पर सोलर पैनल लगाएंगे। यहां से बिजली बचेगी वो ग्रिड को जाएगी, जिसका दिल्ली सरकार को पैसे भी मिलेंगे। विधानसभा का अगला सत्र पेपरलेस होगा। इसपर काम शुरू कर दिया है। विधानसभा को टूरिस्ट प्लेस बनाने की तैयारी कर रहे हैं, यहां देश की आजादी का बिगुल बजा। 1861 से दिल्ली की म्यूनिसिपल कॉरपोरेशन का इतिहास हमें मिल रहा है, ये इतिहास दिल्ली विधानसभा की डिजिटल लाइब्रेरी में हम सब जान पाएंगे। जल्द ही डिजिटल लाइब्रेरी भी खुलेगी।

उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने कहा कि दिल्ली विधानसभा में 500 किलोवाट का सोलर प्लांट स्थापित करना हमारा पर्यावरण के प्रति हरित ऊर्जा के प्रति संकल्प का प्रतीक है। यह विधानसभा भवन ऐतिहासिक है, विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने ये काम करके ऐतिहासिक कार्य किया है। 1912-26 तात्कालिक भारत की संसद हुआ करती थी। यहीं रौलट ऐक्ट पास हुआ, जिसके बाद यहीं से हमारे देश की आजादी की नींव रखी गई।

आगे कहा कि आज यहीं पर सौर ऊर्जा प्लांट लगाकर ऐतिहासिक कदम उठाया गया है। ये नेक्स्ट जेनरेशन वाला सोलर प्लांट होगा, जहां से नवाचार की शुरुआत होगी। एलजी ने कहा इस इमारत के नवनिर्माण के लिए सीएम और सरकार काम करे। डीडीए इसके लिए हमेशा साथ खड़ा रहेगा। यदि विधानसभा से लालकिले तक सुरंग है तो इसे खोला जाए, इससे इतिहास का पता चलेगा। यहां का फांसी घर देखना चाहिए। साहिबी नदी और नजफगढ़ नाले पर और अपने बड़े बड़े नालों पर सोलर एनर्जी प्लांट लगाए जा सकते हैं। इसके लिए सीएम को सोचना चाहिए।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000