लखनऊः फर्जी खाता खोल संविदाकर्मियों ने किया 70 लाख का गबन, मनमाने तरीके से किया लेनदेन और फिर जारी की पासबुक

 सहायक अधीक्षक पश्चिमी उपमंडल हरिहर नाथ मणि त्रिपाठी ने दो पूर्व संविदाकर्मियों पर 70 लाख रुपये गबन की कृष्णानगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोपियों ने यह हेराफेरी कानपुर रोड एलडीए कॉलोनी स्थित डाकघर में तैनाती के दौरान किया। दोनों ने अनाधिकृत लेनदेन कर कई खाते खोले। उसके बाद फर्जी पासबुक भी तैयार कर जारी कर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हरिहर नाथ मणि त्रिपाठी की तहरीर के मुताबिक फरवरी माह में संविदा कर्मी दीपू यादव और विपिन कुमार को नौकरी से हटा दिया गया था। दोनों के हटाए जाने के बाद से ही कानपुर रोड स्थित उपडाकघर एलडीए कॉलोनी के कई उपभोग्ताओं ने खाते से धनराशि गायब होने की शिकायत की गई थी।

इसके बाद मंडलीय कार्यालय को बताया गया। मंडलीय कार्यालय ने इसकी जांच शुरू की। पड़ताल में ग्राहकों से बात करने पर पता चला कि उन्होंने नए खातों में रुपये जमा करने के लिए दीपू को रकम और दस्तावेज दिए थे। दीपू और विपिन ने उनके नाम के बजाए फर्जी नामों से खाते खोले। उनमें उपभोग्ताओं की रकम ट्रांसफर कर गबन किया। जालसाजों ने ग्राहकों को जाली पासबुक भी प्रिंट कराकर जारी कर दी। जांच में पता चला क कि वह पासबुक भी विभाग की नहीं है। उपभोग्ताओं की जमा धनराशि सरकारी हिसाब में भी नहीं दर्शायी गई।

खाता बंद कर यूनियन बैंक में ट्रांसफर की रकम

इंस्पेक्टर कृष्णानगर के मुताबिक डाक विभाग की जांच में यह भी पता चला कि जालसाज दीपू और उसके साथी विपिन ने उपभोग्ताओं की मेच्योरिटी होने से पहले ही उनके खाते बंद कर दिए। क्योंकि दस्तावेज भी उनके पास थे। इसके बाद वह रकम विपिन के यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के खाते में ट्रांसफर कर ली थी। जिन ग्राहकों के खाते से रकम की हेराफेरी की गई उनमें अंजली वर्मा, विपिन कुमार, राज कुमार, अनीता गौतम, मंजू शर्मा, जितेंद्र प्रताप, सुनीता यादव, सुरेंद्र यादव, प्रयांशु शामिल है। इंस्पेक्टर कृष्णानगर पीके सिंह के मुताबिक मामले की जांच की जा रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000