दिल्ली में अवैध बांग्लादेशियों पर कार्रवाई का आदेश, एलजी वीके सक्सेना का बड़ा एक्शन

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अवैध रूप से रहने वाले बांग्लादेशियों पर एक्शन का आदेश दिया गया है। दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना की ओर से जारी लेटर में सख्त कार्रवाई की बात कही गई है। राजभवन की ओर से जारी आदेश में कहा गया कि दो महीने का विशेष अभियान चलाया जाए और अवैध रूप से रहने वाले बांग्लादेशियों पर कार्रवाई की जाए। इसमें अवैध रूप से सड़क, पार्क, फुटपाथ आदि में रहने वाले घुसपैठियों पर एक्शन का आदेश दिया गया है।

मुस्लिम प्रतिनिधियों की मांग पर एक्शन…

33 सम्मानित मौलाना और हजरत निजामुद्दीन दरगाह से जुड़े मुस्लिम प्रतिनिधियों की मांग के बाद दिल्ली एलजी वीके सक्सेना की ओर से ये आदेश जारी किया गया। मुस्लिम प्रतिनिधियों ने इससे पहले दिल्ली के उपराज्यपाल और पुलिस कमिश्नर को एक ज्ञापन सौंपा था। इसमें उन्होंने दिल्ली में अवैध रूप से रहने वाले बांग्लादेशियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की थी।

उपराज्यपाल से मुस्लिम प्रतिनिधियों ने की ये मांग…

मुस्लिम प्रतिनिधिमंडल ने बांग्लादेश में हिंदुओं और अल्पसंख्यकों पर हो रहे हमलों का जिक्र किया। इसके साथ ही उन्होंने दिल्ली में अवैध रूप से रहने वाले बांग्लादेशियों के खिलाफ अभियान चलाने की अपील की थी। अवैध बांग्लादेशियों के खिलाफ ये अभियान तय समय पर होने की मांग भी की गई थी। इसी के बाद बाद दिल्ली एलजी ने अवैध रूप से बांग्लादेशियों पर कार्रवाई का आदेश दिया है।

घुसपैठियों पर एक्शन का आदेश…

दिल्ली के उपराज्यपाल कार्यालय की ओर से मुख्य सचिव और पुलिस आयुक्त को कार्रवाई की बात कही गई है। एलजी की ओर से ये कदम राष्ट्रीय राजधानी में अवैध घुसपैठियों के बढ़ते प्रभाव और सुरक्षा कारणों को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है। खास तौर पर सड़कों, पार्कों, फुटपाथ आदि जगहों पर अवैध रूप से रहने वाले घुसपैठियों पर एक्शन का जिक्र है।

मुस्लिम प्रतिनिधिमंडल ने दिल्ली एलजी के समक्ष रखी ये मांगें…

– अवैध रूप से भारत में घुसे बांग्लादेशियों को किराए पर घर, किसी भी प्रतिष्ठान में नौकरी नहीं दी जाए
– उनके बच्चों को सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में एडमिशन न दिए जाने का भी अनुरोध किया है
– अवैध बांग्लादेशियों की ओर से सड़क, फुटपाथ, पार्क या अन्य किसी सरकारी जमीन पर जबरन कब्जे को हटाया जाए
– गैर कानूनी रूप से आधार कार्ड, मतदाता पहचान पत्र या अन्य कोई सरकारी दस्तावेजों को निरस्त किया जाए
– पहले की तरह अवैध बांग्लादेशियों को चिन्हित कर अभियान चलाकर वापस बांग्लादेश भेजे जाने की भी अपील

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000