ट्रैक्टर व मृतक का सड़क पर पड़ा शव छत्तीसगढ़ परीक्षा देने जा रहे दो छात्रों की बाइक को ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, एक की मौत, दूसरा की हालत गंभीर By Khulasa India News Desk Last updated Dec 10, 2024 226 रायगढ़। रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है. छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 12वीं कक्षा के छात्र की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया है। यह हादसा कापू थाना क्षेत्र के चाल्हा खम्हार के पास हुआ। जानकारी के अनुसार, सुरेश बैगा और मुकेश यादव नाम के दो छात्र बाइक पर सवार होकर परीक्षा देने स्कूल जा रहे थे। तभी तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में सुरेश बैगा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मुकेश यादव गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर किसान का धान लोड कर मंडी की ओर जा रहा था। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है। दुर्घटना 226 Share