इश्क में हुई हद पार: प्रेमी के घर धरने पर बैठी प्रेमिका, बोली- यह शादी होकर ही रहेगी

एक साल पहले शादी समारोह में मिले शहर के माधोपुर के एक लड़के और झंगहा की लड़की में प्यार हुआ। दोनों मिलते-जुलते रहे। मंगलवार की शाम छात्रा झंगहा से गोरखपुर आई और पैदल ही प्रेमी के घर पहुंच गई। प्रेमी के घरवालों ने उसे बाहर का रास्ता दिखाया तो छात्रा शादी की जिद पर अड़ गई। परिवार वालों ने मना किया तो घर के पास ही धरने पर बैठ गई। सूचना पाकर तिवारीपुर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने उसे समझाया बुझाया, लेकिन वह मानी नहीं। देर रात एक बजे तक वह घर के सामने ही बैठी रही। जानकारी के मुताबिक, झंगहा क्षेत्र के एक गांव में पिछले साल एक लड़की की शादी थी। पड़ोस के गांव से दुल्हन की सहेली पहुंची थी। समारोह में तिवारीपुर के माधोपुर का एक युवक भी शरीक था। दुल्हन की सहेली और माधोपुर के युवक में प्यार हो गया।

आरोप है कि शादी का झांसा देकर बनाया शारीरिक संबंध…

दोनों एक दूसरे से मिलने लगे। छात्रा का आरोप है कि शादी का झांसा देकर युवक उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। जब उसने शादी के लिए कहा तो पिछले कुछ दिनों से बात करने से कतराने लगा। मंगलवार की दोपहर बाद छात्रा अपने घरवालों को बताकर झंगहा से माधोपुर के लिए निकल पड़ी। शाम को वह प्रेमी के घर पहुंची और घर में जाने की जिद करने लगी। घरवालों ने उसे घुसने नहीं दिया तो वह घर के सामने ही धरने पर बैठ गई। मोहल्ले में तमाशा देखने वालों की भीड़ लग गई। पुलिस ने छात्रा को घर जाने के लिए बहुत समझाया। यह भी कहा कि ज्यादती हुई है तो झंगहा थाने में जाकर तहरीर दे दो। लेकिन छात्रा नहीं मानी और रात एक बजे तक वह घर के बाहर ही बैठी रही। यह घटना पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना रहा।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     मुंबई एयरपोर्ट से एन‌आईए ने आईएस‌आईएस स्लीपर सेल के दो भगोड़े आतंकियों को किया गिरफ्तार,6 लाख का था इनाम     |     सपा ने सोशल मीडिया एकाउंट से की ब्रजेश पाठक पर आपत्तिजनक टिप्पणी, हजरतगंज थाने पर एफआईआर दर्ज     |     सोफिया कुरैशी विवाद पर कूदीं रजनी,सपा नेता रामगोपाल को दिखाया आईना,कहा- इससे दिखता है कि उनकी सोच कितनी संकीर्ण है     |     औरंगजेब,राणा सांगा से लेकर सोफिया-व्योमिका तक,सपा के बयानवीरों की फिसल रही जुबान या कुछ और है कहानी     |     ससुर के साथ भागी बहू,पति ने कहा-ढूंढने वाले को मिलेगा 20 हजार का इनाम     |     नोमान पहले था बेरोजगार,फिर बनवाने लगा पासपोर्ट,अब बन बैठा जासूस,जा चुका है चार बार पाकिस्तान     |     लखनऊ के चारबाग के मोहन होटल में लगी भीषण आग, 17 कमरों में फंसे 30 लोग     |     सपा सरकार में थी बिजली चोरी की खुली छूट,थानेदार छोड़ देता था कुर्सी,सपा सांसद आदित्य का वीडियो वायरल     |     हाईवे पर बनी पुलिस पिकेट में घुसी डीसीएम, भवन ध्वस्त, कई बाइकें क्षतिग्रस्त     |     डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने सपा पर किया पलटवार,दिवंगत माता-पिता पर टिप्पणी से हैं आहत,डिंपल से पूछा सवाल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000