शराब पार्टी और फिर मर्डर, लिव इन रिलेशनशिप में रह रही प्रेमिका की गला घोंटकर हत्या

जयपुर। राजधानी जयपुर में लिव इन रिलेशनशिप में रह रही प्रेमिका की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में युवक ने हत्या की बात कबूल कर ली है। मामला गांधीनगर थाना इलाके का है। पुलिस के मुताबिक, झालाना डूंगरी इलाके में दोनों लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। रविवार को दोनों ने शराब पार्टी की। इस बीच दोनों के बीच झगड़ा हुआ। इसके बाद युवक ने महिला की गला दबाकर हत्या कर दी। आरोपी ने इसे आत्महत्या दिखाने की भी कोशिश की। हालांकि, पुलिस ने शक के आधार पर आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने हत्या की बात कबूल कर ली। उसे मंगलवार देर रात गिरफ्तार कर लिया गया।

शादीशुदा थी महिला, 3 बच्चे के साथ लिव इन में रह रही थी…

पुलिस ने बताया कि आरोपी युवक जयपुर के झालाना डूंगरी का रहने वाला है। वह दौसा की एक महिला के साथ करीब 4 साल से लिव इन रिलेशनशिप में रह रहा था। महिला पहले से शादीशुदा थी, उसके तीन बच्चे भी उसके साथ रह रहे थे। वह अपने पति को छोड़कर जयपुर के झालाना डूंगरी इलाके में अपने प्रेमी के साथ रह रही थी। रविवार रात शराब पार्टी के दौरान दोनों के बीच झगड़ा हो गया। विवाद बढ़ने पर युवक ने गुस्से में अपनी प्रेमिका को थप्पड़ मार दिया।

बदले में महिला ने भी युवक को थप्पड़ मार दिया। इससे गुस्साए युवक ने महिला का गला दबा दिया। दम घुटने से महिला की मौत हो गई। मौत के बाद महिला के मुंह से झाग निकलने लगा। आरोपी ने इसे आत्महत्या बताकर गुमराह करने की कोशिश की। सूचना मिलते गांधीनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मौका मुआयना किया। शक के आधार पर आरोपी युवक से पूछताछ की गई। मंगलवार देर रात को पुलिस ने आरोपी युवक को हत्या के मामले में गिरफ्तार कर लिया है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000