जिस बेटी की शादी की तैयारी में जुटा था परिवार, वह प्रेमी संग कैश-ज्वैलरी लेकर हुई फरार

उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया, जहां शादी से ठीक पहले एक युवती अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। घर से जाते समय युवती 1.5 लाख रुपये नगद और सोने-चांदी की ज्वैलरी भी साथ लेकर गई है। युवती के घरवालों ने इसको लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। फिलहाल, अमेठी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।

दरअसल, पूरा मामला अमेठी के मोहनगंज थाना क्षेत्र के एक गांव का है। यहां रहने वाली कमला (बदला हुआ नाम) की शादी 4 दिसंबर को होनी थी। तिलक 26 नवंबर को होना था। परिवार शादी की तैयारियों में जुटा हुआ था, लेकिन उससे पहले युवती घर से भाग गई। जैसे ही इसकी भनक घरवालों को हुई उनके होश उड़ गए। पता चला कि युवती शादी के लिए रखा कैश और ज्वैलरी भी लेकर गई है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, कमला 16 नवंबर को सुबह 5 बजे घर से शौच के बहाने निकली थी। रास्ते में उसे प्रेमी रमेश मिल गया। फिर तय प्लान के तहत दोनों साथ में फरार हो गए। इधर, युवती के घर न लौटने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की मगर उसका कहीं पता नहीं चला। आखिर में थाने जाकर एफआईआर दर्ज कराई। अब शादी वाले घर में मायूसी छाई हुई है।

इस घटना के बाबत थाना प्रभारी राकेश सिंह ने बताया कि शादी के हफ्ते भर पहले युवती अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई है। युवती के भाई की तहरीर पर उसके प्रेमी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। जल्द ही युवती-युवक को बरामद कर लिया जाएगा। टीमें लगी हुई हैं। युवती और उसका प्रेमी दोनों एक ही गांव के रहने वाले हैं।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000