लिव इन पार्टनर की चाकू से गोदकर हत्या; पांच घंटे लाश के पास बैठी रहीं मां-बेटियां

राजधानी लखनऊ में इंजीनियर की हत्या का मामला सामने आया है। हत्या का आरोप लिव इन पार्टनर पर है। प्रेमिका ने चाकू से इंजीनियर का चाकू से गला काट दिया। प्रेमिका ने खुद फोन कर पुलिस को प्रेमी की हत्या करने की जानकारी दी। इंजीनियर के पिता ने मकान हड़पने की साजिश का आरोप लगाया है। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां सहमति संबंध में रह रहे इंजीनियर की प्रेमिका ने गला रेतकर हत्या कर दी।

बेटियों के साथ आरोपी महिला कई घंटे तक शव के साथ रही। इसके बाद खुद उसने पुलिस को इंजीनियर की हत्या की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, इंजीनियर के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी महिला की दोनों नाबालिग बेटियों पर भी प्राथमिकी दर्ज की है। फिलहाल पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। साथ ही जांच शुरू कर दी है। 

इंजीनियर की चाकू से गला रेतकर की हत्या

जानकारी के अनुसार, लखनऊ के सलारगंज शिवम ग्रीन सिटी में सहमति संबंध में रह रही प्रेमिका ने रविवार रात साथी इंजीनियर की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। सुबह उसने ही पुलिस को फोन पर हत्या की बात बताई। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। युवक के पिता ने प्रेमिका और उसकी दोनों बेटियों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई है।

जानकीपुरम सेक्टर-एच निवासी नरेंद्र सिंह के इकलौते बेटे सूर्य प्रताप सिंह (32) एवरेडी कंपनी में एक्जीक्यूटिव इंजीनियर थे। डीसीपी पूर्वी शशांक सिंह ने बताया कि सूर्य प्रताप बीते चार वर्ष से रत्ना (46) नाम की महिला के साथ सलारगंज शिवम ग्रीन सिटी स्थित अपने दूसरे मकान में सहमति संबंध में रह रहे थे।

रत्ना और सूर्य के बीच हुआ था झगड़ा

हरदोई की मूल निवासी रत्ना की पहले से 17 और 15 वर्ष की दो बेटियां हैं। सोमवार रात रत्ना और सूर्य के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ। भोर करीब पांच बजे रत्ना ने घर में रखे चाकू से सूर्य प्रताप का गला रेत दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के वक्त रत्ना की दो बेटियां भी घर में मौजूद थीं।

पुलिस ने रत्ना को किया गिरफ्तार 

हत्या के बाद आरोपी महिला ने पुलिस को वारदात की जानकारी दी। मौके पर पहुंची बीबीडी थाने की पुलिस ने रत्ना को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस घटना में बेटियों की भूमिका की जांच की जा रही है।

पिता ने लगाया… मकान हड़पने की साजिश का आरोप

मूल रूप से देवरिया के भुलवाली मरकड़ा के परसिया भीखम गांव निवासी पिता नरेंद्र का आरोप है कि मकान हड़पने की नीयत से रत्ना ने बेटियों के साथ मिलकर उनके बेटे की हत्या की है।

 

इसी मकान में महिला ने लिव इन पार्टनर की हत्या की। घर में बिखरा खून

 

सूर्यप्रताप की हत्या से मची चीख-पुकार

उधर, देवरिया के बरहज इलाके के परसियां भीखम गांव निवासी सूर्यप्रताप सिंह (35) की प्रेमिका द्वारा लखनऊ में चाकू से गोदकर हत्या करने का मामला सामने आया है। जिसकी जानकारी होने पर गांव में सन्नाटा पसर गया। उनकी हत्या को लेकर गांव के लोग हतप्रभ हैं। परसियां भीखम गांव निवासी सूर्यप्रताप सिंह के लखनऊ में हत्या होने की जानकारी होने पर गांव रह रहे चाचा नेऊर सिंह के परिवार में चीख-पुकार मच गई।

दरवाजे पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। बताया जा रहा है कि नरेंद्र सिंह लखनऊ के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में वैन चलाते हैं। लंबे समय से उनका पूरा परिवार लखनऊ रहता है। लोगों के अनुसार नरेंद्र सिंह के तीन पुत्रियां और एक पुत्र सूर्यप्रताप सिंह हैं। वह बीटेक की पढ़ाई कर एक प्राइवेट कंपनी में इंजीनियर थे। सूर्यप्रताप परिवार के लोगों से अलग एक महिला के साथ रहते थे। वह विगत तीन वर्ष पूर्व महिला के घर बच्चों को ट्यूशन पढ़ाने के लिए आते-जाते थे।

करीब पांच घंटे शव के साथ रहीं मां-बेटियां

हत्या के बाद रत्ना और उसकी दोनों बेटियां पौन पांच घंटे तक घर में ही मौजूद रहीं। न भागने का प्रयास किया और न ही किसी को कुछ बताया। सुबह 9:45 बजे रत्ना ने पुलिस कंट्रोल रूम में फोन कर हत्या की सूचना दी।

‘मैंने ही सूर्य का कत्ल किया’

इंस्पेक्टर बीबीडी राम सिंह ने फौरन ग्राम प्रधान राम मनोहर यादव से संपर्क किया। घटना की पुष्टि के लिए ग्राम प्रधान घर पहुंचे तो रत्ना ने साफ कहा कि उसने ही कत्ल किया है।

 

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000