प्रयागराज में स्क्रैप कारोबारी पर एसिड फेंक 2.50 लाख रुपये लूटने वाले बदमाशों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

प्रयागराज। सिविल लाइंस पुलिस ने थार्नहिल रोड से दो बदमाशों को गिरफ्तार किया। इनके पास से लूट के दो लाख रुपये व तीन माेबाइल बरामद किया गया। दोनों ने प्रयागराज जंक्शन के समीप स्क्रैप कारोबारी पर हमला कर 2.50 लाख रुपये की लूट की थी। एसिड भी फेंका था।

ठेकेदारी की रंजिश में किया था हमला…

सिद्धार्थनगर जनपद के बंजरहवां डोमरियागंज निवासी सालिकराम 22 नवंबर को प्रयागराज जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर दस के समीप स्क्रैप का माल ट्रक में लदवाने आए थे। आरोप है कि ठेकेदारी की रंजिश को लेकर अकरम खान निवासी ग्राम घुरुऊजोत थाना तेतरी जनपद नौगढ़ बिहार और वीरेंद्र यादव निवासी मिझया, मेजा ने सालिकराम पर लाठी-डंडा से हमला कर दिया।

पेड़ से बांधकर जमकर की थी पिटाई…

सालिकराम को पेड़ से बांधकर जमकर पिटाई की। चेहरे पर एसिड फेंक दिया। इसके बाद उनके पास मौजूद 2.50 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए थे। सिविल लाइंस पुलिस ने तहरीर के आधार पर दोनों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की थी।

लूट के दो लाख रुपये व मोबाइल बरामद…

इंस्पेक्टर रामाश्रय यादव को रविवार सुबह जानकारी मिली कि दोनों थार्नहिल रोड की तरफ जाने वाले हैं। खबर पाते ही उन्होंने घेराबंदी कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद लूट के दो लाख रुपये व एक आइफोन समेत तीन माेबाइल फोन बरामद किया गया।

इवि के पूर्व महामंत्री के सामान चोरी के आरोपित धराए…

इलाहाबाद विश्वविद्यालय के पूर्व महामंत्री निर्भय द्विवेदी की चेन, घड़ी, नकदी समेत कार चोरी करने वाराणसी के थाना राजा तालाब के सिहोरवां निवासी आरोपी दिव्यांश कुमार सिंह को जार्जटाउन पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही चोरी की चेन बेचने वाले कोतवाली चौक ठठेरी बाजार निवासी अमर केसरवानी को भी पकड़ा है। पुलिस ने चोरी की जंजीर, अंगूठी, घड़ी, 4540 रुपये नकद व कार भी बरामद की है।

कार, आभूषण व नकदी हुई थी चोरी…

बाघम्बरी गद्दी अल्लापुर निवासी निर्भय द्विवेदी दो दिन पहले अपने दोस्त के अल्लापुर स्थित फ्लैट में सोने चले गए। इस दौरान उनकी चेन, अंगूठी, घड़ी, 20 हजार नकदी व कार चोरी हो गई थी। पूछताछ में आरोपित दिव्यांश ने बताया कि वह अक्सर यहां आता-जाता था। घटना वाले दिन सुबह करीब पांच बजे आया तो देखा कि सभी सामान मेज पर रखे थे, जिस कारण उसने चोरी कर लिया।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000