लिव-इन पार्टनर ने महिला की गला घोंटकर की हत्या, दोनों पहले से थे शादीशुदा

गाजियाबाद। विजयनगर से चार दिन पहले अपह्त महिला की हत्या के राज से विजयनगर पुलिस ने बुधवार को पर्दा उठाया है। पुलिस का दावा है कि प्रेमी ने चुन्नी से गला घोटकर महिला की हत्या की, इसके बाद उसे मसूरी नहर में फेंक दिया। आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। डीसीपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि 22 जुलाई को सम्राट चौक के पास रहने वाली पूजा के अपहरण की रिपोर्ट उसकी बहन ने विजयनगर थाने में दर्ज कराई थी, जिसमें हापुड़ के मोहम्मद आलम को आरोपी बनाया था। तफ्तीश में पता चला कि पूजा शादीशुदा है। उसके तीन बच्चे हैं।

पति से अलग रहती थी पूजा…

पति से विवाद होने के कारण वह भीमनगर में बच्चों के साथ किराए पर रहती थी। चार साल पहले उसका संपर्क हापुड़ के गोदी देहात गांव में रहने वाले मोहम्मद आलम से हुआ, जो पहले से शादीशुदा है। उसके परिवार में पत्नी शना और चार बच्चे हैं। वह नोएडा में कार मैकेनिक का काम करता है।

दोनों में बन गए प्रेम-संबंध…

मोहम्मद आलम और पूजा के बीच प्रेम संबंध बन गए, तब मोहम्मद आलम ने सम्राट चौक के पाए पूजा को किराए पर कमरा दिला दिया और उसके साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहने लगा। वह अपनी पत्नी शना से भी मिलने जाता था।

पूजा साथ में रहने का बनाती थी दबाव…

रिपोर्ट दर्ज होने के बाद मोहम्मद आलम की तलाश में पुलिस की एक टीम लगाई गई। पुलिस ने बुधवार को उसे विजयनगर में कार्बन फैक्ट्री के पास पकड़ा। पूछताछ में मोहम्मद आलम ने बताया कि पूजा उस पर पत्नी को तलाक देकर उसके साथ ही रहने का दबाव बनाती थी। कुछ दिन से उसका बेटा बीमार है, उसका उपचार मसूरी स्थित फैमिली मेडिकेयर सेंटर में चल रहा है।

आरोपी का बेटा चल रहा था बीमार…

बेटे का उपचार कराने के कारण वह पूजा से मिलने नहीं जा पाता था। 19 जुलाई को पूजा ने मोहम्मद आलम को फोन कर मिलने के लिए बुलाया। आलम ने कहा कि उसके बेटे का उपचार चल रहा है, वह अस्पताल में है और मिलने नहीं आ सकता है।

अस्पताल जाते समय रास्ते में पूजा से मिला…

पूजा ने धमकी दी कि यदि वह मिलने नही आया तो वह खुद अस्पताल आ जाएगी और घर से अस्पताल के लिए निकल गई। तब उसे गुस्सा आ गया और पूजा की हत्या करने की ठान ली। साजिश के तहत अस्पताल पहुंचने से पहले ही आलम ने पूजा को रास्ते में रोक लिया और उसे कार में बैठाकर मसूरी नहर से देहरा झाल की तरफ चल दिया।

शव को पुल से नीचे नहर में फेंका…

रास्ते में कार के अंदर दोनों के बीच झगड़ा हुआ तो मौका देखकर पूजा की चुन्नी से ही उसका गला घोटकर आलम ने उसकी हत्या कर दी। उसके शव को नगला चौना गांव के पास पुल से नीचे नहर में फेंक दिया और मौके से भाग गया। डीसीपी सिटी ने बताया कि पुलिस टीम ने गोताखोर की मदद से नहर में पूजा के शव की तलाश की गई, लेकिन अभी शव बरामद नहीं हो सका है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000