प्रतापगढ़ में गैंगरेप के मुख्य आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ में मारी गोली, दो आरोपी को किया गिरफ्तार

प्रतापगढ़। यूपी के प्रतापगढ़ में गैंगरेप के आरोपियों के साथ पुलिस की मुठभेड़ हो गयी। मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने गैंगरेप के मुख्य आरोपी वसीम समेत दो रेपिस्ट को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से वसीम और मकबूल घायल हुए हैं, जिनको मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। दोनों आरोपियों के पास से पुलिस ने तमंचा और कारतूस बरामद किया है। सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी दुर्गेश सिंह मेडिकल कॉलेज पहुंचे, जहां उन्होंने आरोपियों से पूछताछ भी किया। गैंगरेप के दोनों आरोपी मुंबई भागने के फिराक में थे।

पुलिस ने गैंगरेप की घटना के 24 घंटे के भीतर ही दोनों आरोपियों को धर दबोचा। बता दें कि सोमवार को 16 वर्षीय किशोरी के साथ प्रेमी वसीम ने अपने तीन दोस्तों के साथ मिलकर गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया था। किशोरी को जान से मारने की भी कोशिश की गई थ। रेपिस्ट के चंगुल से छूटी किशोरी ने परिजनों को आपबीती बताते हुए पुलिस से मामले की शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर प्रेमी वसीम और उसके तीन दोस्तों के खिलाफ गैंगरेप का मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी।

मंगलवार रात सूचना मिली की दो गैंगरेप के आरोपी पट्टी इलाके से मुंबई भागने के फिराक में है। जब गिरफ्तारी के लिए पुलिस पहुंची तभी गैंगरेप के आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमे दो गैंगरेप के आरोपियों को गोली लग गई। जिसके बाद दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

मंगलवार को आरोपियों के घर बुलडोजर लेकर पहुंची थी पुलिस

गैंगरेप की वारदात से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ था। मंगलवार दोपहर प्रतापगढ़ पुलिस प्रशासन का बुल्डोजर गैंगरेप के आरोपियों के घर पहुंचा तो गांव में हड़कंप मच गया। पुलिस टीम के साथ-साथ राजस्व टीम भी मौके पर जमीन की नाप जोख करने में जुटी हुई थी, लेकिन घर के महिलाओं के अनुरोध पर पुलिस बुल्डोजर लेकर वापस चली आई थी।

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसपी ने 4 टीमें की थी गठित

प्रतापगढ़ में गैंगरेप की वारदात से सनसनी फैली हुई थी। एसपी ने खुद घटना स्थल और पीड़िता से मिलकर मामले की जांच पड़ताल की थी। एसपी डॉ अनिल ने एएसपी के नेतृत्व में गिरफ्तारी के लिए चार टीमें लगाई थी। एसओजी, पट्टी, आसपुर, रानीगंज पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 24 घंटे से ताबड़तोड़ दबिश दे रही थी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |     जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन बैन, सरकार ने तय कीं तीन नई जगहें     |     बलरामपुर को 803 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री ने 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास, बोले- विकास में नहीं आने देंगे कमी – योगी आदित्यनाथ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000