उत्तरप्रदेशअपराधबरेली एलएलबी के छात्र की गोली मारकर हत्या, प्रधान सहित पांच पर रिपोर्ट दर्ज By Pratibha Rajdar Last updated Jan 20, 2026 86 बरेली के फरीदपुर थाना क्षेत्र के गांव नवादा बिलसंडी में मोबाइल फोन की किस्त के विवाद में सोमवार शाम एलएलबी के छात्र योगेश यादव (21) की पेट में गोली मारकर हत्या कर दी गई। योगेश के भाई मनोज यादव की तहरीर पर पुलिस ने ग्राम प्रधान रामरहीश, रामऔतार, राम खिलाड़ी, पीके यादव व सुमित उर्फ नन्हे के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसपी दक्षिणी अंशिका वर्मा ने बताया कि एक आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। 86 Share