नाटक बना हकीकत: डराने के लिए प्रेमी ने बनाया मौत का झूठा वीडियो, देखते ही प्रेमिका ने लगायी फांसी

यह कहानी अंकित और नंदिनी की है, जो अब इस दुनिया में नहीं हैं। दोनों एक-दूसरे से बेहद प्रेम करते थे और जीवन भर साथ रहने का सपना देख रहे थे। उनकी शादी 17 फरवरी को तय थी। लेकिन इसी बीच, एक रात बातचीत के दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया।

गुस्से में आकर अंकित ने नंदिनी को एक परेशान करने वाला वीडियो भेज दिया। इससे आहत होकर नंदिनी ने आत्महत्या कर ली। जब अंकित को इस बारे में पता चला, तो वह भी यह सदमा सहन नहीं कर सका और उसने भी अपनी जान दे दी। उत्तर प्रदेश के चित्रकूट के बरगढ़ थाना क्षेत्र में खोहर गांव है।

यहां की रहने वाली 22 साल की नंदिनी तिवारी का 25 वर्षीय अंकित तिवारी से लंबे समय से अफेयर था। दोनों परिवार इस रिश्ते से सहमत थे और उनकी शादी 17 फरवरी को तय थी। घरों में शादी की तैयारियां जोरों पर थीं, रिश्तेदारों को न्योते दिए जा चुके थे।

जयपुर में अंकित जॉब करता था

अंकित तिवारी जयपुर में रहकर नौकरी करता था, जबकि नंदिनी चित्रकूट की निवासी थी और राजकीय इंटर कॉलेज में इंटरमीडिएट की छात्रा थी। दूरी के बावजूद दोनों के बीच लगातार बातचीत होती रहती थी। लेकिन रविवार देर रात करीब एक बजे हुई फोन कॉल ने सब कुछ बदल कर रख दिया।

जानकारी के अनुसार, बातचीत के दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। बहस इतनी बढ़ गई कि गुस्से में अंकित ने नंदिनी को डराने के इरादे से एक बेहद खौफनाक कदम उठा लिया। उसने खुद को फंदे से लटका हुआ दिखाते हुए एक वीडियो बनाया और उसे नंदिनी को भेज दिया। अंकित का उद्देश्य शायद सिर्फ उसे डराना या भावनात्मक दबाव बनाना था, लेकिन यह कदम जानलेवा साबित हुआ।

लड़की ने फांसी लगाकर दे दी जान

वीडियो देखने के बाद नंदिनी यह मान बैठी कि उसके प्रेमी ने आत्महत्या कर ली है। यह सोचकर वह गहरे सदमे में चली गई।मानसिक रूप से टूट चुकी नंदिनी ने घर में मौजूद दुपट्टे से फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। जब परिजन को घटना की जानकारी हुई, तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

इधर, जब अंकित को नंदिनी की ओर से सुसाइड किए जाने की खबर मिली, तो वह भी खुद को संभाल नहीं पाया। सदमे में उसने जयपुर में अपने कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। इस तरह कुछ ही घंटों के भीतर दो जिंदगियां खत्म हो गईं। घटना के बाद दोनों परिवारों में कोहराम मच गया।

नंदिनी का अंतिम संस्कार कर दिया गया है, जबकि अंकित के परिजन जयपुर जाकर उसके शव को लाने की प्रक्रिया में जुटे हैं। शादी की खुशियां पल भर में मातम में बदल गईं। पुलिस ने मामले की जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। एक पुलिस अधिकारी के अनुसार, अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से लिखित तहरीर नहीं मिली है।तहरीर मिलने पर मामले की जांच कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |     जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन बैन, सरकार ने तय कीं तीन नई जगहें     |     बलरामपुर को 803 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री ने 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास, बोले- विकास में नहीं आने देंगे कमी – योगी आदित्यनाथ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000