लोकसभा चुनाव:बसपा ने एक ही दिन में जारी की दूसरी लिस्ट, 9 प्रत्याशियों के नामों का किया ऐलान
लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए 9 प्रत्याशियों की रविवार को दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। रविवार सुबह ही बसपा ने 16 लोकसभा सीटों पर प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की थी।अब शाम को बसपा ने दूसरी लिस्ट में 9 और प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की है। इसमें हाथरस, मथुरा,आगरा,फतेहपुर सीकरी,फिरोजाबाद,इटावा,कानपुर, अकबरपुर और जालौन लोकसभा सीट शामिल है।
पहली लिस्ट में घोषित किए प्रत्याशियों के नाम
बता दें कि इससे पहले रविवार सुबह बहुजन समाज पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए यूपी की 16 लोकसभा सीट पर अपने प्रत्याशियों की घोषणा की थी। सहारनपुर से माजिद अली,कैराना से श्रीपाल सिंह, मुजफ्फरनगर से दारा सिंह प्रजापति ,बिजनौर से विजेंद्र सिंह,नगीना (आरक्षित)से सुरेंद्र पाल सिंह,मुरादाबाद से मोहम्मद इरफान सैफी,रामपुर से जीशान खां,संभल से सौलत अली,अमरोहा से मुजाहिद हुसैन,मेरठ से देववृत्त त्यागी,बागपत से प्रवीण बंसल,गौतमबुद्ध नगर से राजेंद्र सिंह सोलंकी,बुलंदशहर (आरक्षित)से गिरीश चंद्र जाटव,आंवला से आबिद रजा, पीलीभीत से अनीस अहमद खान उर्फ फूलबाबू ,शाहजहांपुर (आरक्षित)से डॉ. दोदराम वर्मा।
दूसरी लिस्ट में घोषित किए प्रत्याशियों के नाम
हाथरस से हेमबाबू धनगर,मथुरा से कमल कान्त उपमन्यू,आगरा से पूजा अमरोही,फतेहपुर सीकरी से राम निवास शर्मा,फिरोजाबाद से सतेंद्र जैन सौली,इटावा से सारिका सिंह बघेल,कानपुर से कुलदीप भदौरिया,अकबरपुर(कानपुर)से राजेश कुमार द्विवेदी,जालौन से सुरेश चंद्र गौतम।