लोकसभा चुनाव पहला चरण : 21 राज्यों की 102 सीटों पर कुल 60.03 प्रतिशत मतदान, पश्चिम बंगाल में सबसे अधिक तो बिहार में सबसे कम हुआ मतदान

Lok Sabha Elections 2024: 18वीं लोकसभा के चुनाव के लिए आज पहले चरण मतदान संपन्न हो चुका है। दिन चढ़ने के साथ वोटिंग ने रफ्तार पकड़ ली थी। मतदान केंद्रों पर सुबह से ही लंबी कतारें देखी गईं। सुबह सात बजे से शुरू मतदान शाम 6 बजे तक चला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से भारी संख्या में मतदान करने की अपील की है। 16 राज्य और 5 केन्द्र शासित प्रदेशों में 102 लोकसभा सीटों के लिए वोटिंग हो रही है। इसके साथ ही अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम विधानसभा के लिए भी आज वोट डाले गए हैं। इसके साथ ही 16 करोड़, 63 लाख से ज्यादा मतदाताओं ने 102 सीटों के लिए पहले फेज में 1 हज़ार, 625 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला कर दिया।

खत्म हुई पहले फेज की वोटिंग, देखें सभी राज्यों का वोटिंग प्रतिशत

लोकसभा चुनाव के पहले चरण में शाम 5 बजे तक के मतदान के आंकड़े के हिसाब से सबसे अधिक मतदान पश्चिम बंगाल में किया गया है। बिहार में सबसे कम मतदान हुआ। पश्चिम बंगाल में शाम 5 बजे तक सबसे अधिक 77.57 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाला। वहीं, बिहार में सबसे कम सिर्फ 46.32 प्रतिशत मतदाताओं ने ही शाम 5 बजे तक वोट डाला। लोकसभा चुनाव के पहले चरण के तहत देश के 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश में मतदान शाम 6 बजे मतदान का सिलसिला खत्म हो गया। पहले चरण में शाम 7 बजे तक कुल 60.03 प्रतिशत औसत मतदान हुआ। पहले चरण में कुल 102 लोकसभा सीटों पर मतदान हुआ।

अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू और केंद्रीय मंत्री किरन रिजीजू ने अपने-अपने पैतृक गांवों में डाला, वोट 

पहले चरण में शाम को 5 बजे तक 59.7 प्रतिशत औसत मतदान होने का अनुमान था। दोपहर 3 बजे तक 49.9 फीसदी मतदान हुआ था। दोपहर 1 बजे तक कुल 39.9 फीसदी मतदान हुआ था। अन्य राज्यों की बात करें तो त्रिपुरा में 76.10, असम में 70.77, पुडुचेरी में 72.84, मेघालय में 69.91, मणिपुर में 68.62, सिक्किम में 68.06, जम्मू कश्मीर में 65.08, अरुणाचल प्रदेश में 63.97, छत्तीसगढ़ में 63.41, लक्षद्वीप में 59.02, अंडमान एवं निकोबार द्वीप में 56.87, नागालैंड में 55.02, उत्तराखंड में 53.56 और मिजोरम में 53.03 प्रतिशत मतदान हुआ है। शाम 5 बजे तक प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, उत्तर प्रदेश में 57.54, तमिलनाडु में 62.08, मध्य प्रदेश में 63.25, महाराष्ट्र में 54.85 और राजस्थान में 50.27 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू और केंद्रीय मंत्री किरन रिजजू ने शुक्रवार को अपने-अपने पैतृक गांवों में वोट डाला। राज्य की दो लोकसभा सीटों और 50 विधानसभा सीटों के लिए मतदान हुआ। अधिकारियों ने यह जानकारी देते हुए बताया कि उपमुख्यमंत्री चौना मीन ने भी चौखम विधानसभा क्षेत्र में अपने गांव में अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मध्य प्रदेश में दोपहर 1 बजे तक 44 फीसदी मतदान हुआ, जबकि उत्तराखंड में दोपहर एक बजे तक डाले गए वोट का प्रतिशत जम्मू-कश्मीर में 43.1, त्रिपुरा में दोपहर एक बजे तक 53 फीसदी, महाराष्ट्र में 32 फीसदी, पश्चिम बंगाल में 51 फीसदी, छत्तीसगढ़ में 41.5 फीसदी रहा।

महाराष्ट्र के नागपुर में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने किया मतदान 

वहीं, सुबह 11 बजे तक राजस्‍थान में 22.51 प्रतिशत मतदान हुआ था। जबकि, सिक्किम की 32 विधानसभा सीटों और एकमात्र लोकसभा सीट पर 4.64 लाख मतदाताओं में से 21.2 प्रतिशत से अधिक ने शुक्रवार सुबह 11 बजे तक अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। इससे पहले पश्चिम बंगाल के कूचबिहार में वोटिंग के दौरान पथराव की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि चंदामारी इलाके में पथराव किया गया है। इस पत्‍थरबाजी में एक BJP कार्यकर्ता घायल हो गया है। लोकसभा चुनावों के तहत आज पहले चरण के तहत 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 102 सीटों पर वोटिंग हुई। महाराष्ट्र के नागपुर में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने मतदान किया।

पहले चरण में वोट डालने के बाद अपनी स्याही लगी उंगली दिखाते हुए वह मतदान केंद्र से बाहर निकले। पहले चरण में तमिलनाडु की सभी 39 सीटों, राजस्थान की 25 में से 12 सीटों पर, यूपी की 80 में से 8 सीटों पर, मध्य प्रदेश की 6 सीटों पर वोटिंग हो रही है। महाराष्ट्र की 5, असम की 5, उत्तराखंड की 5, बिहार की 4, पश्चिम बंगाल की 3, मेघालय की 2, अरुणाचल प्रदेश की 2 और मणिपुर की 2 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। इसके अलावा पुडुचेरी, मिजोरम, छत्तीसगढ़, जम्मू-कश्मीर, लक्षद्वीप, सिक्किम, त्रिपुरा, नगालैंड और अंडमान-निकोबार की 1-1 सीट पर वोटिंग हो रही है।

नितिन गड़करी, अर्जुनराम मेघवाल,भूपेंद्र यादव, किरण रिजीजू और सोनोवाल, बलूनी की किस्मत ईवीएम में हुई कैद

निर्वाचन आयोग के मुताबिक पहले फेज में 8 केंद्रीय मंत्रियों, 2 पूर्व सीएम और एक पूर्व राज्यपाल चुनावी मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। इसी चरण में आठ केंद्रीय मंत्री, दो पूर्व मुख्यमंत्री और एक पूर्व राज्यपाल भी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। इन सभी की किस्मत अब ईवीएम में कैद हो गई है। पहले चरण के इस चुनाव में जो अहम चेहरे मैदान में थे, उनमें केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, सर्वानंद सोनोवाल, भूपेन्द्र यादव, किरण रिजीजू, अर्जुनराम मेघवाल, अनिल बलूनी और कांग्रेस के गौरव गोगोई एवं  द्रमुक की कनिमोई जैसे चेहरे शामिल हैं।

लोकसभा चुनाव- 2019 में यूपीए ने इन 102 सीटों में से 45 और एनडीए ने जीती थीं, 41 सीटें…  

चुनाव आयोग (Election Commission) के मुताबिक, इलेक्शन के पहले फेज (Voting) में कुल 1625 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें 1491 पुरुष और 134 महिला उम्मीदवार हैं। पिछले चुनाव (2019) में यूपीए ने इन 102 सीटों में से 45 और एनडीए ने 41 सीटें जीती थीं। लोकसभा चुनाव के पहले फेज के साथ ही अरुणाचल प्रदेश (60 सीटें) और सिक्किम (32 सीटें) में विधानसभा चुनाव भी हो रहे हैं। इस बार देश में लोकसभा चुनाव बहुत ही साइलेंट मूड में हो रहा है। देश की जनता में चुनाव के प्रति कोई दिलचस्पी नहीं दिख रही है और न ही कोई उमंग ही नजर आ रहा है। नतीजे 4 जून को आयेंगे।

लोकतंत्र में हर वोट कीमती है और हर आवाज का महत्त्व है- पीएम मोदी 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पहली बार वोट देने जा रहे अपने युवा साथियों से मेरी यह विशेष अपील है कि वे भारी संख्या में मतदान करें। लोकतंत्र में हर वोट कीमती है और हर आवाज का महत्त्व है। वहीं, गृहमंत्री अमित शाह ने कहा, “आज एक महत्त्वपूर्ण दिन है, जब देश में प्रथम चरण का मतदान हो रहा है। इस चरण के सभी मतदाताओं से अपील करता हूं कि आप अधिक से अधिक संख्या में मतदान करें, क्योंकि आपके एक वोट में सुरक्षित, विकसित और आत्मनिर्भर भारत बनाने की शक्ति है। आपका एक वोट सिर्फ एक लोकसभा या प्रत्याशी का परिणाम तय करने के लिए नहीं, बल्कि भारत के उज्ज्वल भविष्य के लिए है।”

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़:पेट्रोल पंप के पास खड़ी एंबुलेंस में आग लगने के बाद फटा सिलिंडर, एक घायल     |     दिल्ली की कच्ची कॉलोनियां कितनी पक्की, बिजली मीटर को लेकर सीएम आतिशी के ऐलान का क्या हैं मायने     |     पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने दलित महापौर चुनने का किया आह्वान, चुनाव को लेकर ये बोला     |     दिल्ली में अब बिजली कनेक्शन के लिए NOC की नहीं जरूरत, आप सरकार का फैसला     |     प्रतापगढ़: पदीय कर्तव्यों के प्रति घोर लापरवाही एवं उदासीनता बरतने पर थाने में नियुक्त एक उप निरीक्षक और आरक्षी को किया गया निलंबित     |     रिसेप्शन में लग रहे थे नृतकियों के ठुमके, पुलिस पहुंची तो मची भगदड़     |     मिल्कीपुर सीट: चुनाव याचिका वापस लेने की अपील पर हाईकोर्ट में सुनवाई कल, अवधेश प्रसाद के खिलाफ दायर है याचिका     |     युवती की हत्या कर शव को बोरे में भरकर फेंका, नहीं हो सकी शिनाख्त     |     पुरानी रंजिश में भाजपा विधायक के मामा की गोली मारकर की थी हत्या, 27 दिन बाद हुआ खुलासा, आरोपी भेजा गया जेल     |     चेहरा तेजाब से जलाया, प्राइवेट पार्ट भी काटा, प्रेम प्रसंग में युवक की निर्मम हत्या     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000