मैं विकास और तरक्की की राजनीति करती हूं : मेनका गांधी

SULTANPUR पूर्व केंद्रीय मंत्री सुल्तानपुर से भारतीय जनता पार्टी की सांसद मेनका संजय गांधी ने इसौली विधानसभा में एक दर्जन से अधिक नुक्कड़ सभाओं को शुक्रवार को सम्बोधित किया। मेनका ने कहा आने वाली पीढ़ियों के लिए विकसित भारत चाहिए, जिसके लिए मोदी जरूरी है।

मेनका संजय गांधी ने कहा कि मैंने काम को लेकर किसी से भेदभाव नहीं किया है। बिना जाति बिरादरी कौम पूछे सबकी मदद की है। मेनका ने कहा कि इलेक्शन में जाति कौम देखकर नहीं अपना स्वार्थ देखकर वोट करें। देखें कि आपका काम करानें में कौन सा प्रत्याशी अव्वल रहेगा ? विकास कार्यों में विस्वास रखने वाले नेता पांच साल कार्य करते हैं और जब चुनाव आता है तो वह पुनः अपने कार्यों का मूल्यांकन उस क्षेत्र की जनता से कराते हैं। जनता की नजर में यदि उम्मीदवार वास्तव में क्षेत्र का विकास किया है तो उसे अपना पुनः आशीर्वाद के रूप में अपना बहुमूल्य मत का मतदान करके उसे पांच साल के लिए चुन लेती है।

पूर्व मंत्री का मेनका संजय गांधी ने कहा मैंने पिछले पांच सालों में सुल्तानपुर को स्मार्ट और सुंदर व हरा-भरा शहर बनाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी है। सुल्तानपुर को और सुंदर बनाने कि मेरी मुहिम चलती रहेगी। मैं विकास हुआ तरक्की की राजनीति में विश्वास करती हूं। वहीं सरकार की योजनाओं का लाभ भी बिना भेदभाव गरीब की चौखट तक पहुंचा है। मेनका ने लोगों का आह्वान किया अपनी जाति कौम को भूलकर कमल पर वोट दें। देश मोदी के नेतृत्व में जो उपलब्धियां पाई हैं, वह कांग्रेस के 65 सालों में नहीं पा सकी थी। देश हर क्षेत्र में आगे बढ़ा है। सबसे अहम् और प्रमुख बात यह है कई क्षेत्रों में देश आत्म निर्भर हुआ जिससे देश की मान-मर्यादा और सम्मान पूरे विश्व में बढ़ रहा है।

भाजपा उम्मीदवार मेनका संजय गांधी ने कहा कि उन्हें सुल्तानपुर में जो भी पहचान मिली है। वह मेरे विकास कार्यों और लोगों की छोटी-छोटी निजी मुसीबतों को निपटाने से मिली है। मेनका ने अपनी और सरकार की तमाम उपलब्धियां गिनाते हुए कहा शहर की जाम की समस्या को निपटाने के लिए सड़कों को फोर लेन कराया, वेंडिंग जोन बनाया, दीवानी के पास पार्किंग जोन और दरियापुर के आगे लेबर जोन भी जल्द बनकर तैयार हो जायेगा। आपने जो भी मांगा, जो भी कहा उस सबको मैंने पूरा करने का काम किया है। सुल्तानपुर में जो कार्य आवश्यक रहे, उसे प्राथमिकता के आधार पर कराया गया और जो शेष रह गए हैं, उसे अगले कार्यकाल में योजनाबद्ध तरीके से कराया जायेगा।

सुल्तानपुर संसदीय सीट से दूसरी बार भाजपा की उमीदवार बनी मेनका संजय गांधी ने आगे बताया मेडिकल कॉलेज हो, जिले में सड़कों का जाल विछाना हो, नवोदय विद्यालय हो, कृषि विज्ञान केंद्र, तीन थानों का निर्माण, पालिटेक्निक कालेज, डाकघर बनाने समेत सैकड़ों बड़े काम हुए हैं। अब चीनी मिल का विस्तारीकरण कराना ही प्रमुख एजेंडा होंगा। मेनका संजय गांधी ने बंधुआकला, मनियारपुर, धरमैतेपुर, कूड़धाम, सरैया पूरे बिसेन, मिठनेपुर, गंगा बलीपुर, रसूलपुर, इसौली रामलीला मैदान, सैनी बाजार और अशरफपुर में नुक्कड़ सभाओं को संबोधित किया। विभिन्न नुक्कड़ सभाओं में एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह, भाजपा नेता रामचंद्र मिश्रा, ब्लाॅक प्रमुख शिवकुमार सिंह ने अपने संबोधन में सांसद मेनका संजय गांधी की तमाम उपलब्धियां को गिनाया।

लोकसभा संसदीय सीट सुल्तानपुर में भाजपा उम्मीदवार के पक्ष में हुए कार्यक्रमों में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि शिव कुमार सिंह, विकास शुक्ला, बबिता तिवारी, मनीषा पांडेय, भाजपा प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी, जिला पंचायत सदस्य सदस्य जफर खान, नन्दन चतुर्वेदी, महेश सिंह, बद्री यादव‌, नंदलाल पाल, राजधर शुक्ला, अवधेश दुबे , संतोष सिंह,अजय सिंह अंधियार, सुधांशु सिंह, प्रधान मोहम्मद सम्मू पप्पू, प्रधान बजरंग सिंह, प्रधान अर्जुन यादव, फैयाज अहमद, मेराज अहमद, आचार्य सूर्यभान पाण्डे, मंडल अध्यक्ष राजधर शुक्ल, मुकेश अग्रहरी, दिलीप सिंह, नरेंद्र अग्रहरी आदि मौजूद रहे।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |     जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन बैन, सरकार ने तय कीं तीन नई जगहें     |     बलरामपुर को 803 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री ने 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास, बोले- विकास में नहीं आने देंगे कमी – योगी आदित्यनाथ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000