प्रेमी-प्रेमिका को छप्पर में पकड़ा, शादी करवाई, प्रयागराज के मंदिर में रस्में, बाइक से विदा हुई दुल्हन

प्रयागराज में प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी को गांव वालों ने पकड़ लिया। इसके बाद हंगामा मच गया। मौके पर भीड़ जुट गई। प्रेमी-प्रेमिका के परिवार वालों को बुलाया गया। काफी देर तक कहासुनी होती रही। फिर पंचायत बैठी। पंचायत में दोनों पक्षों की बात सुनी गई। लड़के-लड़की ने भी परिवार और पंचायत के सवालों के जवाब दिए। इसके बाद दोनों की शादी कराने का फैसला लिया गया। दोनों को मंदिर ले जाकर पूरे रीति-रिवाज के साथ शादी कराई गई और लड़की को लड़के के साथ बाइक पर बैठाकर विदा कर दिया।

इस दौरान वहां मौजूद लोग इस अनोखे विवाह और विदाई के पल को मोबाइल कैमरों में कैद करते रहे। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मामला हंडिया क्षेत्र का है।

1. हंडिया थाना क्षेत्र जगुआ शोसा गांव के रहने वाले युवराज उर्फ पवन (22) और जबरा डीह हंडिया गांव की रहने वाली गुड़िया बिंद (20) का अफेयर चल रहा था। इनके गांवों के बीच की दूरी महज 300 मीटर है।

2. 2 साल से पवन और गुड़िया लव अफेयर में थे। दोनों की मोबाइल पर लगातार बातचीत होती थी। दोनों एक दूसरे से चोरी छिपे मिलते-जुलते रहते थे। कई बार युवराज, गुड़िया से मिलने के लिए उसके गांव आता था।

3. 17 दिसंबर की सुबह दोनों घर से निकले और गांव से 200 मीटर दूर खेत में बने एक छप्पर में मिले। दोनों एक-दूसरे से बात ही कर रहे थे कि गांव के एक युवक ने उन्हें देख लिया। इसके बाद हंगामा मच गया। आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।

4. सूचना पर उनके परिवार के लोग भी पहुंच गए। इस दौरान जमकर हंगामा हुआ। दोनों ने पूछताछ में प्यार की बात कबूल ली। पहले तो दोनों पक्षों में हल्की झड़प हुई। गांव के लोगों ने बीच बचाव कर रास्ता निकालने की बात कही।

5. देखते ही देखते बात गांव की पंचायत तक पहुंच गई। बाद में दोनों की शादी करा दी गई और उन्हें विदा कर दिया गया। हालांकि, विदाई के बाद दोनों को उनके घरवालों ने कहीं और जाकर रहने को कह दिया। इसके बाद दोनों वहां से चले गए।

4 घंटे चली पंचायत के बाद शादी का फैसला: दोनों परिवारों की नोकझोंक बढ़ी तो मामला पंचायत तक पहुंच गया। राहुल, गुड़िया और उनके परिवार वाले पहुंचे। काफी देर तक सवाल-जवाब चले। गुड़िया के घरवाले पुलिस बुलाने पर आमादा थे, लेकिन गांव वालों ने समझाया कि दोनों की जिंदगी बर्बाद हो जाएगी। गुड़िया भी राहुल के खिलाफ शिकायत करने को तैयार नहीं थी।

दोनों ने शादी के लिए हामी भरीः झगड़े न कर समाधान निकालने की बात हुई। मुकदमेबाजी और बवाल से बचने के लिए दोनों पक्ष समझौते के लिए मान गए। फिर राहुल से पूछा गया कि वह क्या चाहता है। उसने शादी की बात कही। गुड़िया भी राजी थी।

कुछ दिन गांव से दूर किराए पर रहने की शर्त: राहुल के पिता नहीं हैं। ऐसे में उसकी मां ने शर्त रखी कि दोनों शादी के बाद तुरंत घर नहीं आएंगे। बहुत बदनामी हो चुकी है। फिर तय हुआ कि दोनों कुछ दिन गांव से दूर किराए पर रहेंगे। लड़के ने वादा किया कि वह अब ईमानदारी से नौकरी करेगा, ताकि परिवार चला सके।

भोलेनाथ चौरा मंदिर में सादगी के साथ शादी: करीब 4 घंटे की पंचायत के बाद शादी का फैसला लिया गया। दोनों को मंदिर ले जाया गया। गांव के भोलेनाथ चौरा मंदिर में सादगी के साथ आनन-फानन में शादी कराई गई। लड़के के पास बाइक पहले से थी। वह दुल्हन को बाइक से ही विदा कराकर ले गया

शादी के बाद दोनों अपने गांव नहीं लौटे

शादी के बाद दोनों पहले दिन सैदाबाद के एक होटल में रुके। इसके बाद युवक पत्नी को लेकर किराए के मकान में चला गया। चूंकि, युवराज सूरत में प्राइवेट नौकरी करता है। कुछ दिन बाद वह पत्नी को लेकर सूरत चला जाएगा।

सहारनपुर में घूमने निकले प्रेमी-प्रेमिका की सगाई कराई थी

इससे पहले सहारनपुर में कॉलेज बंक कर घूमने चले गए प्रेमी-प्रेमिका की सगाई करा दी गई थी। दरअसल, लड़की शाम तक घर नहीं पहुंची तो परिजन परेशान हो उठे। उसकी तलाश करने लगे। इस बीच युवक अपनी प्रेमिका को उसके गांव छोड़ने पहुंचा।

गांव वालों की नजर पड़ी तो उन्होंने युवक को पकड़ लिया। पूछताछ में युवक और युवती के बीच प्रेम संबंध होने की बात सामने आई। इसके बाद ग्रामीणों ने युवक के परिजनों को भी मौके पर बुला लिया। दोनों पक्षों के पहुंचने पर गांव में पंचायत बैठाई गई।

पंचायत में प्रेमी-प्रेमिका की शादी कराने का फैसला लिया गया। दोनों परिवारों के बीच शगुन का लेन-देन कराया गया और रिश्ता पक्का कर दिया गया। अब जल्द ही तारीख निकालकर दोनों की शादी धूमधाम से कराई जाएगी। यह मामला नागल क्षेत्र के इलाके का था।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |     भतीजे ने चाची की गोली मारकर हत्या की:बेडरूम में घुसकर कनपटी में गोली मारी, पति लाश देखकर बेसुध     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000