रेपिस्ट मुस्कुराते हुए बोला- जियो राजा, मुझे फेमस कर दोः बुलंदशहर में हाईवे पर मां-बेटी से किया था गैंगरेप, 9 साल बाद 5 दोषी

बुलंदशहर में नेशनल हाईवे-91 पर परिवार को बंधक बनाकर मां-बेटी से गैंगरेप करने वाले 5 आरोपियों को पॉक्सो कोर्ट ने शनिवार को दोषी करार दिया। अब 22 दिसंबर (सोमवार) को सजा सुनाई जाएगी। 9 साल 4 महीने और 21 दिन के लंबे इंतजार के बाद अब पीड़ित परिवार की निगाहें अदालत के फैसले पर टिकी हैं। अदालत में सुनवाई के दौरान एक अजीब वाकया पेश आया। सजा सुनाए जाने के बाद जेल जाते वक्त एक अपराधी ने मीडियाकर्मियों को देखकर अपने दोनों हाथ हवा में लहराए। फिर मुस्कुराते हुए बोला- ‘जियो राजा, मुझे फेमस कर दो।’ इस पर पुलिस उसे धक्का देकर आगे ले गई। दरिंदगी करने वालों के चेहरे पर कोई शिकन नहीं थी। 2016 में नोएडा से शाहजहांपुर जा रहे एक परिवार को बदमाशों ने लूट के इरादे से रोका था। फिर कार सवार मां और उसकी नाबालिग बेटी से हाईवे किनारे खेत में गैंगरेप किया था। बाकी सदस्यों को बंधक बनाकर लूटपाट की थी।

घटना जिला मुख्यालय से महज 5 किलोमीटर और देहात कोतवाली से महज 2 किलोमीटर की दूरी पर हुई थी। लेकिन, पुलिस और हाईवे पेट्रोलिंग टीम को भनक तक नहीं लगी। इस मामले में 9 साल में 25 लोगों की गवाही हुई। कुल 11 आरोपी बनाए गए थे। इनमें एक की बीमारी से मौत हो चुकी है। 2 एनकाउंटर में ढेर हो गए थे। 3 को बरी किया जा चुका है।

अब पढ़िए क्या है पूरा मामला…

तेरहवीं में शामिल होने जा रहा था परिवार।घटना 28 जुलाई, 2016 की रात की है। नोएडा का एक परिवार कार से शाहजहांपुर अपने पैतृक गांव जा रहा था। गांव में तेरहवीं थीं। कार में 14 साल की लड़की, उसके पिता, मां, ताई-ताऊ और तहेरा भाई बैठा था।

रात डेढ़ बजे बुलंदशहर देहात कोतवाली क्षेत्र में दोस्तपुर फ्लाईओवर के पास बदमाशों ने कार को रोक लिया। इसके बाद सभी को बंधक बना लिया। मां और नाबालिग बेटी को पास के खेत में ले जाकर गैंगरेप किया। जबकि अन्य घरवालों को दूसरे खेत में बंधक बनाकर पीटा और लूटपाट कर भाग निकले।

लड़की के पिता ने अपने दोस्त को फोन किया, तब पुलिस पहुंची

पीड़ित परिवार ने रात में ही डायल-100 पर 100 से ज्यादा कॉल कीं, लेकिन मदद नहीं मिली। इसके बाद नाबालिग लड़की के पिता ने नोएडा पुलिस में कार्यरत अपने दोस्त को फोन किया। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। आरोप है, देहात कोतवाली पुलिस ने शुरू में मामला दबाने की कोशिश की। लड़की को मेडिकल के लिए भटकना पड़ा। आखिरकार घटना के 12 घंटे बाद 30 जुलाई की दोपहर मुकदमा दर्ज हुआ।

सीओ, इंस्पेक्टर समेत 19 पुलिसकर्मी नप गए थे

31 जुलाई, 2016 को पुलिस ने तीन फर्जी आरोपियों को पकड़कर वारदात के खुलासे का दावा कर दिया। मामला तूल पकड़ने पर 1 अगस्त, 2016 को डीजीपी और प्रमुख सचिव मौके पर पहुंचे थे। उसी शाम तत्कालीन एसएसपी वैभव कृष्ण और सीओ हिमांशु गौरव को हटा दिया गया था। थाना प्रभारी रामसेन समेत 19 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया था।

सीबीआई जांच और सीन रीक्रिएशन

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने इस जघन्य घटना का स्वतःः संज्ञान लेते हुए सीबीआई को जांच के आदेश दिए थे। 19 अगस्त, 2016 को सीबीआई जांच शुरू हुई। सीबीआई टीम ने आरोपियों की रिमांड लेकर 20 अगस्त को घटनास्थल का सीन रीक्रिएट

नोएडा और हरियाणा पुलिस ने 2 को एनकाउंटर में ढेर किया था

इस केस में पुलिस ने बुलंदशहर और हरियाणा से कुल 11 लोगों को गिरफ्तार किया था। आरोपियों के खिलाफ 11 अप्रैल, 2017 और हरियाणा से गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ 27 जुलाई, 2018 को चार्ज फ्रेम किए गए। हालांकि, ट्रायल के दौरान एक आरोपी सलीम की बीमारी से मौत हो गई। दो आरोपी अजय उर्फ असलम उर्फ कालिया को हरियाणा पुलिस और बंटी उर्फ गंजा उर्फ बबलू को नोएडा एसटीएफ ने एनकाउंटर में ढेर कर दिया था। जबकि 3 रहीसुद्दीन, जावेद उर्फ शावेज और जबर सिंह के नाम केस से निकाले जा चुके हैं। 5 आरोपियों को आज कोर्ट ने दोषी करार दिया। अब इन्हें एडीजे मुख्य पॉक्सो ओमप्रकाश वर्मा की कोर्ट 22 दिसंबर को सजा सुनाई जाएगी।

अदालत नहीं पहुंचा पीड़ित परिवार

यह मामला विशेष सत्र न्यायाधीश (पोक्सो) ओमप्रकाश वर्मा तृतीय की अदालत में चल रहा है। अभियोजन पक्ष की ओर से 25 गवाहों की गवाही कराई गई। सुनवाई के दौरान सभी 5 आरोपियों को कोर्ट लाया गया था। जबकि पीड़ित पक्ष से कोई भी सदस्य नहीं पहुंचा। पुलिस के अनुसार, पीड़िता अब बरेली में रह रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000