माफिया अतीक का चौथा बेटा हुआ बालिग,रिहाई पर बरकरार सस्पेंस,SC में होगी सुनवाई

प्रयागराज। कुख्यात माफिया अतीक अहमद के चौथे नंबर बेटे अहजम अहमद को लेकर बड़ी खबर है। अहजम अहमद की रिहाई पर सस्पेंस अब भी बरकरार है,क्योंकि अहजम अहमद 5 अक्टूबर को बालिग हो चुका है। बालिग होने पर अब उसे बाल संरक्षण गृह में नहीं रखा जा सकता। ऐसे में अब यह देखना होगा कि बाल कल्याण समिति अहजम को रिहा करती है या फिर पुलिस उसकी गिरफ्तारी करती है।

देश का बहुचर्चित उमेश पाल हत्याकांड की जांच में पुलिस को पता चला था कि वारदात में जो आईफोन इस्तेमाल किए गए थे उनकी कोडिंग माफिया अतीक अहमद के बेटे अहजम अहमद ने ही की थी। अतीक के वकील खान सौलत हनीफ ने भी अपने बयान में यह बात पुलिस को बताई थी। बरहाल पुलिस ने अभी तक अहजम को आरोपी नहीं बनाया है। उमेश पाल हत्याकांड के बाद पुलिस को अहजम और उसका छोटा भाई आबान लावारिस हालत में घर के पास घूमते हुए मिले थे। नाबालिग होने की वजह से पुलिस ने दोनों को बाल संरक्षण गृह में दाखिल कर दिया था।

4 मार्च से अतीक के दोनों बेटे राजरूपपुर के बाल संरक्षण गृह में ही है। अतीक के दोनों बेटों के बारे में 10 अक्टूबर को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होनी है। सुप्रीम कोर्ट में होने वाली सुनवाई के दौरान कोर्ट को यह बताया जाना है कि बच्चों के बारे में क्या फैसला लिया गया है। अतीक की एक बहन ने इन दोनों बच्चों की कस्टडी मांगी है। बाल कल्याण समिति अभी तक इन बच्चों के बारे में फैसला नहीं ले सकी है।

प्रशासन भी अतीक के दोनों बेटों की सुरक्षा को लेकर गंभीर है।नियम के मुताबिक 18 साल की उम्र पूरी कर चुके बालिग किशोरों को बाल संरक्षण गृह में नहीं रखा जाता। अब देखना होगा कि बाल कल्याण समिति इन बच्चों के बारे में क्या फैसला लेती है। माफिया अतीक अहमद की हत्या हो चुकी है। मां शाइस्ता परवीन पुलिस की गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार फरार चल रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     महिला से फुटपाथ पर दुष्कर्म कर वीडियो बनाकर वायरल करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     एक लाख रुपए की रिश्वत लेते शिक्षा विभाग का सहायक लेखाकार को विजिलेंस टीम ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार     |     एफआर लगाने की एवज में 1 लाख 20 हजार की रिश्वत लेते सीओ का रीडर व दलाल को एंटी करप्शन की टीम ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार     |     प्रयागराज में दबंगई, बुलडोजर से ढहा दिया घर, लदवा ले गए सामान, 30 के खिलाफ FIR      |     भीषण सड़क हादसा; 17 लोगों की मौत 18 से अधिक लोग गंभीर रूप से हुए घायल, लाशों का ढेर देख रो पड़ा पूरा गांव     |     पूजा खेडकर पर गिरी बड़ी गाज केंद्र सरकार ने तत्काल प्रभाव से भारतीय प्रशासनिक सेवा से किया बर्खास्त     |     लखनऊ के ट्रांसपोर्ट नगर में तीन मंजिला बिल्डिंग ढही, 4 लोगों की हुई मौत, NDRF की टीम का रेस्क्यू तेज     |     AIMIM पार्टी के नेता की बेरहमी से की गई हत्या     |     लखनऊ में फर्जी दरोगा गिरफ्तार, दोस्त की वर्दी चुराई, बाजार से स्टार खरीदा, नई कार खरीदने पहुंचा, जूतों से खुला राज, अब हो रही पूछताछ     |     हाथरस भीषण सड़क हादसा:टक्कर से 60 मीटर दूर जाकर गिरे लोग, झाड़ियों में फंसे रहे घायल, हामिद का उजड़ गया संसार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000