देवरिया हत्याकांड:अब फैसला आन द स्पॉट,प्रेमचंद और तीन अन्य के अवैध कब्जे पर कल चलेगा बुलडोजर

देवरिया। उत्तर प्रदेश को झकझोर देने वाला देवरिया जिले के फतेहपुर के लेड़हा टोले का सामूहिक हत्याकांड का आरोपी प्रेम यादव सहित चार आरोपियों के मकान पर सोमवार को बुलडोजर गरज सकता है। शनिवार को कोर्ट की सुनवाई के दौरान आरोपी पक्ष के वकील ने साक्ष्य प्रस्तुत करने के लिए तहसीलदार मजिस्ट्रेट से एक सप्ताह का समय मांगा। मजिस्ट्रेट ने धारा 67 के मामले में सोमवार तक का समय दिया। सोमवार को मजिस्ट्रेट निरीक्षण कर मौके पर ही बेदखली का फैसला सुनाएंगे। शुक्रवार को प्रेम यादव सहित चार आरोपियों के मकान पर ध्वस्तीकरण का नोटिस चस्पा कर तहसील प्रशासन ने शनिवार को सुबह दस बजे तक सुनवाई का समय दिया था।

मामले की सुनवाई तहसीलदार के कोर्ट नंबर दो में तय थी। शनिवार को कोर्ट पर सुबह आठ बजे से ही लोगों की भीड़ जुटने लगी। प्रेम यादव के भाई रामजी यादव की पत्नी किरन देवी, प्रेम यादव की बेटी अलका को लेकर निर्धारित समय से दो घंटे की देरी से दोपहर 12 बजे तहसील में अपने अधिवक्ता गोपी चंद यादव के चेंबर में पहुंची। दोपहर 1:50 बजे तहसीलदार कोर्ट में सुनवाई शुरू हुई तो प्रेम के अधिवक्ता गोपी चंद यादव ने मजिस्ट्रेट से साक्ष्य प्रस्तुत करने के लिए एक सप्ताह का समय मांगा। उन्होंने कहा कि उनके मुव्वकिल जेल में निरुद्ध हैं। इसलिए उन्हें विधिक वकालतनामा पर दस्तखत कराने और साक्ष्य जुटाने के लिए उसने जिला कारागार में मिलना होगा। ऐसे में कम से कम एक सप्ताह का समय प्रदान किया जाए।

अवैध कब्जाधारियों के दो अन्य अधिवक्ताओं की दलील पर कोर्ट ने दो दिन का समय देकर सोमवार नौ तारीख को बेदखली पर अंतिम फैसला सुनाने की तिथि निर्धारित कर दी। तहसीलदार मजिस्ट्रेट ने फाइल में आदेश पारित कर कहा कि इस मामले की सुनवाई और बेदखली का फैसला अब मौके पर ही होगा। सोमवार को सभी पक्ष मौके पर साक्ष्य प्रस्तुत कर सकते हैं। तहसीलदार अरुण कुमार यादव ने कहा कि सोमवार को मौके का निरीक्षण करने के बाद सरकार की सुरक्षित भूमि पर अतिक्रमण करने वालों को बेदखल कर दिया जाएगा। इस मामले में अभयपुर गांव के प्रेम के पिता के नाम दो वाद और अन्य तीन पर एक-एक वाद दाखिल है।

इन पांच मामलों में खलिहान, स्कूल, वन विभाग और जीएस की सरकारी भूमि पर धारा 67 के तहत रिपोर्ट दी गई है। अवैध कब्जाधारियों पर करीब दो लाख रुपये का अर्थदंड लगाया गया है। मौका निरीक्षण के बाद अर्थदंड घट-बढ़ सकता है। बता दें कि फतेहपुर सामूहिक हत्याकांड के फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।गिरफ्तारी के लिए गठित आठ टीमें आरोपियों की तलाश में उनके सगे-संबंधियों के वहां छापे मार रही है। नामजद 27 आरोपियों में से सात अब भी फरार हैं। वहीं गांव वालों से पूछताछ कर 50 अज्ञात आरोपियों की पहचान करने में भी पुलिस जुटी हुई है।  पुलिस फरार आरोपियों के बैंक खातों पर भी लगातार नजर बनाए हुए है। इसके आधार पर पुलिस आरोपियों की लोकेशन ट्रेस करने का प्रयास कर रही है। अज्ञात 10 आरोपियों की पहचान पुलिस ने कर ली है।

मृतक सत्यप्रकाश दूबे की बेटी शोभिता की तहरीर पर दूसरे पक्ष के 27 नामजद और 50 अज्ञात के विरुद्ध पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस इनमें से 20 नामजद को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज चुकी है। वहीं सात आरोपियों की तलाश में दो दिन से पुलिस लगातार छापे मार रही है। पुलिस गोरखपुर, मऊ और बलिया में कई स्थानों पर आरोपियों की तलाश में छापे मार चुकी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार कुछ लोगों ने आरोपियों को रुपये भेजकर उनकी मदद की है,जिसके आधार पर पुलिस फरार लोगों को गिरफ्तार करने में जुटी है। शनिवार को पुलिस की जांच में अज्ञात लोगों में दस लोगों की पहचान हो गई है। इन्हें पकड़ने के लिए पुलिस ने उनके संभावित ठिकानों पर छापा मारा, लेकिन कोई आरोपी हाथ नहीं आया है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दबंगों ने व्यापारी पर बरसाईं गोलियां, हमले में पिता की हुई मौत, बेटे की हालत गंभीर      |     अज्ञात वाहन ने स्कूटी और बाइक को मारी टक्कर, हादसे में दो कांवड़ियों की हुई मौत; दो लोग हुए घायल     |     करंट की चपेट में आने से चाची की हुई मौत, हादसे से आहत भतीजी ने भी फांसी लगाकर दी जान     |     युवक का ‘गजनी’ जैसा अंजाम, शरीर पर गुदवाए थे दुश्मनों के नाम; आरोपियों ने बुलाया और कर दी हत्या     |     गर्ल्स पीजी में घुसकर महिला की चाकू से गला रेतकर की गई हत्या     |     कुख्यात माफिया अतीक अहमद के कब्जे से मुक्त कराई गई जमीन पर बनेगा पीएम आवास व महिला संरक्षण गृह,पीडीए ने मांगी जमीन     |     शामली से वैष्णो देवी के लिए इकरा हसन ने मांगी सीधी ट्रेन, संसद में दिया गया बयान वायरल     |     आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, खड़े ट्रक से टकराई टूरिस्ट बस, तीन की मौके पर हुई मौत, 87 लोग घायल      |     पत‍ि को था पत्नी के अवैध संबंधों का शक; सऊदी अरब से भांजे को दे दी हत्‍या की सुपारी, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार     |     प्रेम प्रसंग में किशोरी की अपहरण के बाद हत्या, एक सप्ताह से थी लापता     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000