लोकसभा सीट मैनपुरी मैनपुरीलोकसभा चुनाव 2024 Mainpuri_lok_sabha_seat: मैनपुरी में इस बार 58.59 फीसदी मतदान हुए , जबकि साल-2019 में 56.77 फीसदी मतदान हुआ था, यानि 2 फीससी अधिक हुआ है, मतदान By Ramesh Tiwari Rajdar Last updated May 8, 2024 232 मैनपुरी लोकसभा सीट सपा का गढ़ और स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव के परिवारिक सीट है। इस सीट पर सपा प्रत्याशी डिंपल यादव और भाजपा प्रत्याशी पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री ठाकुर जयवीर सिंह के बीच लड़ाई है। बसपा प्रत्याशी शिवप्रसाद यादव ने भी कुछ वोट खींचे हैं। भाजपा उम्मीदवार ठाकुर जयवीर सिंह के प्रति ठाकुरों के झुकाव से अन्य जातियों में अंदरखाने उन्हें विरोध झेलना पड़ा। शाक्य वोट बैंक भी भाजपा के पाले में जाता नहीं दिखा। शाक्य वोट मिलने से सपा मजबूत स्थिति में आ सकती है। फ़िलहाल मैनपुरी सीट सपा के लिए अस्मिता का सवाल है। 10 लोकसभा सीटों में सिर्फ मैनपुरी में सबसे अधिक मतदान हुए। मैनपुरी में इस बार 58.59 फीसदी मतदान हुए , जबकि साल-2019 में 56.77 फीसदी मतदान हुआ था। यानि 2 फीससी मतदान अधिक हुआ है। समाचार 232 Share