उत्तरप्रदेशअपराधमैनपुरी पति-पत्नी की गोली मारकर हत्या, घर में खून से सनीं पड़ीं मिलीं दोनों की लाशें By Pratibha Rajdar Last updated Jan 27, 2026 331 मैनपुरी के बरनाहल थाना क्षेत्र के ग्राम फूलपुर में बीती रात पति-पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। दंपती के दो बच्चे हैं। वह बाहर नौकरी करते हैं। पति-पत्नी घर पर अकेले रहते थे। सुबह ग्रामीण घर के पास से गुजर रहे थे, तो मामले की जानकारी हुई। जानकारी होते ही पूरे गांव में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार महेश चंद्र शाक्य और उनकी पत्नी अनीता देवी गांव में बने मकान में रहते थे। बीती रात घर के अंदर ही दोनों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना की जानाकारी मंगलवार सुबह हो सकी, जब ग्रामीण उनके घर के पास से गुजरे। घर के दरवाजे खुले हुए थे और पति-पत्नी की लाश खून से सनी पड़ी हुईं थी। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी तत्काल पुलिस को दी है। गांव के लोगों ने बताया कि उनके बेटे ललित और अंकित दोनों कहीं बाहर रहकर नौकरी करते हैं। अपराध 331 Share