यूपी में क‌ई अरबपति चुनाव लड़ रहे हैं, इन 6 प्रत्याशियों के पास 100 करोड़ से अधिक की हैं, संपत्तियां

आइए जानें किस उम्मीदवार के पास कितनी हैं, संपत्ति…

 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश 2022 के विधानसभा चुनाव में कई अरबपति चुनावी पहलवान जनता के दरवाजे पर जाकर वोट के लिए हाथ फैलाते हुए नजर आ रहे हैं। प्रदेश में करोड़पति चुनावी पहलवानों (प्रत्याशियों) की भरमार है। 6 अरबपति चुनावी पहलवान भी सामने आ चुके हैं और इनके के पास 100 करोड़ रुपए से ज्यादा की चल-अचल संपत्ति है। एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स और माय नेता इन्फो की ओर रविवार तक जिन 1199 प्रत्याशियों की ओर से दिए गए हलफनामे का विश्लेषण किया है, उनमें से 6 ने अपनी संपत्ति 100 करोड़ से ज्यादा घोषित की है। इनमें 2 प्रत्याशी भारतीय जनता पार्टी से हैं तो 2 समाजवादी पार्टी से और बहुजन समाज पार्टी व कांग्रेस पार्टी से 1-1 अरबपति प्रत्याशी मैदान में हैं।

सबसे ज्यादा संपत्ति रामपुर से कांग्रेस के चुनावी पहलवान नवाब काजिम अली खान के पास है। नवाब ने अपनी कुल चल-अचल संपत्ति 296 करोड़ रुपए की बताई है। झुमका गिरने वाली बरेली कैंट से समाजवादी पार्टी से सुप्रिय एरोन के पास 157 करोड़ रुपए की संपत्ति है। मेरठ कैंट से भारतीय जनता पार्टी के चुनावी पहलवान अमित अग्रवाल हैं। इनके पास 148 करोड़ रुपए की संपत्ति है। भारतीय जनता पार्टी के नौगांवा सादात से चुनावी पहलवान देवेंद्र नागपाल के पास 140 करोड़ रुपए की संपत्ति है। मथुरा से बहुजन समाज पार्टी के चुनावी पहलवान एस के शर्मा के पास 112 करोड़ रुपए की संपत्ति है। सिकंदराबाद से समाजवादी पार्टी के चुनावी पहलवान राहुल यादव के पास 100 करोड़ से अधिक की संपत्ति है। कुल 113 सीटों पर जिन 1199 चुनावी पहलवानों का विश्लेषण हुआ है, उनमें से 540 करोड़पति हैं, यानी 45 फीसदी उम्मीदवार करोड़पति हैं। आपराधिक यानि दागदार छवि वाले उम्मीदवारों की बात करें तो 303 चुनावी पहलवानों पर आपराधिक मुकदमें भी दर्ज हैं, यानी 25 फीसदी उम्मीदवार दागी हैं। जिनमें से 234 के खिलाफ गंभीर आपराधिक मुकदमें हैं, यानी 20 फीसदी उम्मीदवार गंभीर आरोप के मुकदमें में आरोपित हैं। 51 फीसदी चुनावी पहलवान ग्रैजुएट हैं या उससे अधिक की शिक्षा हासिल कर चुके हैं।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     महिला से फुटपाथ पर दुष्कर्म कर वीडियो बनाकर वायरल करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     एक लाख रुपए की रिश्वत लेते शिक्षा विभाग का सहायक लेखाकार को विजिलेंस टीम ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार     |     एफआर लगाने की एवज में 1 लाख 20 हजार की रिश्वत लेते सीओ का रीडर व दलाल को एंटी करप्शन की टीम ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार     |     प्रयागराज में दबंगई, बुलडोजर से ढहा दिया घर, लदवा ले गए सामान, 30 के खिलाफ FIR      |     भीषण सड़क हादसा; 17 लोगों की मौत 18 से अधिक लोग गंभीर रूप से हुए घायल, लाशों का ढेर देख रो पड़ा पूरा गांव     |     पूजा खेडकर पर गिरी बड़ी गाज केंद्र सरकार ने तत्काल प्रभाव से भारतीय प्रशासनिक सेवा से किया बर्खास्त     |     लखनऊ के ट्रांसपोर्ट नगर में तीन मंजिला बिल्डिंग ढही, 4 लोगों की हुई मौत, NDRF की टीम का रेस्क्यू तेज     |     AIMIM पार्टी के नेता की बेरहमी से की गई हत्या     |     लखनऊ में फर्जी दरोगा गिरफ्तार, दोस्त की वर्दी चुराई, बाजार से स्टार खरीदा, नई कार खरीदने पहुंचा, जूतों से खुला राज, अब हो रही पूछताछ     |     हाथरस भीषण सड़क हादसा:टक्कर से 60 मीटर दूर जाकर गिरे लोग, झाड़ियों में फंसे रहे घायल, हामिद का उजड़ गया संसार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000