कानपुर: पोलिंग बूथ में BJP-कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच पत्थरबाजी, कई घायल

उत्तर प्रदेश के कानपुर में सोमवार को लोकसभा चुनाव की चौथे चरण की वोटिंग हुई। यहां से बीजेपी उम्मीदवार रमेश अवस्थी चुनावी मैदान में हैं। इनके सामने कांग्रेस के उम्मीदवार आलोक मिश्रा हैं। सोमवार को हुई वोटिंग में बीजेपी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच मारपीट और पत्थरबाजी की घटना भी सामने आई है। दोनों ही पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच बर्रा के छेदी सिंह पुरवा इलाके में आरएस पब्लिक स्कूल में बने पोलिंग बूथ में झड़प हो गई । देखते ही देखते ये झड़प पत्थरबाजी में बदल गई।

दरअसल, आरएस पब्लिक स्कूल में बने पोलिंग बूथ में कांग्रेस कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर रहे थे। बीजेपी कार्यकर्ताओं ने इस अभद्र भाषा का विरोध किया था। तभी कांग्रेस कार्यकर्ता गुड्डू यादव ने अपने साथियों के साथ मिलकर बीजेपी समर्थकों पर पत्थरबाजी कर दी। इस घटना में कई लोग घायल हो गए।

संजय पासवान का फूटा सिर

स्कूल में बने पोलिंग स्टेशन के बाहर दोनों ही पार्टी समर्थकों के बीच मारपीट और पत्थरबाजी होने लगी। इस पत्थरबाजी की घटना में बीजेपी के बर्रा मंडल अध्यक्ष संजय पासवान का सिर फूट गया। साथ ही कई अन्य बीजेपी कार्यकर्ता भी घायल हो गए। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने कई को हिरासत में लिया

प्रत्यक्ष दर्शियों ने बताया कि दबंग कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुलिस के सामने ही बीजेपी कार्यकर्ताओं की पिटाई और पत्थर से हमला किया है। यह पूरी घटना बर्रा थाना क्षेत्र के छेदी सिंह पुरवा इलाके की है। पुलिस सभी आरोपियों को थाने लेकर आ गई है। जहां पुलिस से भी कार्यकर्ताओं की झड़प हुई है। इस पूरे मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके कुछ कार्यकताओं को हिरासत में लिया है। साथ ही पुलिस इस घटना से संबंधित सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है। पुलिस ने कहा कि सभी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000