लखनऊ के स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी, बच्चों को भेजा घर, पहुंची पुलिस फोर्स

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक बार फिर से स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है । इससे पहले भी यहां पर कुछ स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। इस बार गोमती नगर के विराम खंड में स्थित विबग्योर स्कूल के दफ्तर में मेल के जरिए धमकी दी गई है। धमकी के बाद तुरंत स्कूल प्रशासन ने पुलिस को सूचना। दी जिसके बाद जांच टीम स्कूल में पहुंची।

जानकारी के मुताबिक यह पूरा मामला लखनऊ के विराम खंड स्थित बिवग्योर स्कूल का है। स्कूल को एक ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। बम की धमकी वाले ईमेल के सामने आने के बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने आनन-फानन में स्कूल में एंटी बम स्क्वॉड के साथ-साथ फोर्स को पहुंचाया। वहीं स्कूल प्रशासन ने तुरंत बच्चों की छुट्टी का एलान कर दिया।

स्कूल में बम स्क्वॉड

स्कूल में बम स्क्वॉड और फोर्स ने चप्पे-चप्पे की तलाशी ली है। काफी देर तक तलाशी के बाद भी स्कूल के अंदर किसी तरह की संदिग्ध सामग्री पुलिस और जांच दस्ते को नहीं मिली। वहीं स्कूल ने तुरंत बच्चों को बसों से उनके घर वापस भेजा और जो पैरेंट्स खुद बच्चों को पिक और ड्रॉप करते हैं उन्हें बच्चों को ले जाने को कहा। स्कूल प्रशासन की ओर से एक मैसेज सभी पैरेंट्स को भेजा गया।

पहले भी आ चुका धमकी वाला ई मेल

बता दें कि इन दिनों बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल बार-बार अलग-अलग संस्थानों को आ रहा है। इससे पहले उत्तर प्रदेश के कई एयरपोर्ट को भी बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। वहीं 1 मई को दिल्ली एनसीआर के डीपीएस समेत 100 से ज्यादा स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। पुलिस ने बताया है कि ई मेल के जरिए अफवाह फैलाने का काम किया जा रहा है पुलिस ने यह भी बताया था कि संदेह है कि यह ई मेल रूस के सर्वर से भेजा जा रहा है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000