15 लाख का इनामी माओवादी कमांडर नवीन यादव उर्फ सर्वजीत यादव ने किया सरेंडर 48 जवानों की हत्या में था शामिल

झारखंड के रांची जिले में 15 लाख के इनामी माओवादी कमांडर नवीन यादव उर्फ सर्वजीत यादव ने सरेंडर कर दिया है। हालांकि झारखंड पुलिस के तरफ से इस बात की फिलहाल पुष्टि नहीं की गयी है। पुख्ता सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आईबी के अधिकारी के सामने नवीन यादव सरेंडर किया है। नवीन यादव झारखंड-बिहार में 50 से अधिक बड़े नक्सली हमले का आरोपित है। सरकार ने उस पर 10 लाख रुपये का इनाम रखा था, जिसे बाद में बढ़ा कर 15 लाख रुपये कर दिया गया। नवीन नक्सलियों के गढ़ बूढ़ा पहाड़ और छकरबंधा के इलाके में सक्रिय रहा है। जनवरी साल-2019 में नवीन यादव की पलामू के रेडमा में 18.5 एकड़, चतरा के प्रतापपुर में 12.78 एकड़ जमीन भी जब्त की गई थी।

नवीन यादव 48 जवानों की हत्या में शामिल रहा है। जून साल-2016 में औरंगाबाद-गया सीमा पर बड़ा नक्सल हमला हुआ था। इसमें 10 कोबरा बटालियन के जवान शाहिद हुए थे। इस हमले में माओवादियों का नेतृत्व नवीन यादव ही कर रहा था। नवीन यादव साल-2013 में लातेहार के कटिया हमले का भी मुख्य आरोपित है, इस हमले में 17 जवान शहीद हुए थे। 2011 में चतरा के तत्कालीन सांसद इंदर सिंह नामधारी के काफिले पर हमले में आठ जवान और जनवरी साल-2012 में गढ़वा के भंडरिया में नक्सल हमले में थाना प्रभारी समेत 13 जवान शहीद हुए थे। नवीन यादव झारखंड-बिहार के नक्सलियों के बीच की कड़ी है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     खटिया पर सो रहा था मासूम, मां ने केबल से घोंट दिया गला, खुद भी पिया जहर… अब मिली ये सजा     |     फेमस यूट्यूबर जावेद हुसैन की कार से कुचलकर मासूम बच्ची हुई मौत, परिजनों ने जमकर किया हंगामा     |     रील के चक्कर में गई जान: चलते ऑटो से सिर निकालकर वीडियो बनाने लगा युवक, खंभे से टकराया… मौत     |     वकील का घर के अंदर बेड पर मिला जला हुआ शव, शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका     |     फर्जी जज का फर्जी कोर्ट, अरबों की जमीन के फेक ऑर्डर, असली अदालत के सामने ठगी का खेल, हैरान कर देगी कहानी     |     बाल नोंचा, थप्पड़ बरसाए, स्कूल में हैवान बन गया टीचर, सीसीटीवी में हुआ कैद     |     रील्स बनाते-बनाते हुआ प्यार, 3 बच्चों की मां 2 बच्चों के पिता संग फरार, तलाश में जुटी पुलिस     |     देवप्रयाग में पलटा आर्मी का ट्रक, हादसे में 1 जवान की हुई मौत     |     बाबा सिद्दीकी की हत्या मामले में सरगना और शूटर के बीच अहम भूमिका निभाने वाला व्यक्ति गिरफ्तार     |     5 दिन से लापता 11 साल के बच्चे का गन्ने के खेत में मिला शव, खेलते-खेलते हुआ था गायब     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000