बदमाशों ने युवक को मारी गोली, गोली लगी सीने में युवक खुद बाइक चलाकर पहुंचा थाने और हुआ बेहोश

उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में अपराधियों की गोली से जख्मी एक शख्स तीन किलोमीटर तक बाइक चलाकर चिरैयाकोट थाने पहुंचा। इस दौरान उसके सीने से खून गिरता रहा लेकिन वो बाइक चलाता रहा। गोली लगने वाले शख्स ने थानाध्यक्ष से हाथ जोड़कर बोला कि, साहब मुझे गोली लगी है मुझे बचा लो जिसके बाद पुलिस एक्शन में आई और उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया और उसे वहां से डॉक्टरों ने रेफर करते हुए वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया, जहां पर जेसीबी मालिक की हालत गंभीर बनी है और उसका उपचार चल रहा है। वहीं जेसीबी मालिक सुनील यादव को अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी और मोटरसाइकिल से फरार हो गए।बता दें कि सुनील यादव जेसीबी का मालिक और जेसीबी से हबी क्षेत्र में मिट्टी का काम करता है।

वो काम से घर जा रहा था तभी अचानक बदमाशों ने उसे गोली मार दी। पूरा मामला चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के खरिहानी चट्टी का है। गोली लगने से जख्मी युवक ने थाने में दो लोगों का नाम बताया। गोली मारने वालों के नाम लेते ही वह बेहोश हो गया। पूरे मामले में अपर पुलिस अधीक्षक त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी ने बताया कि जेसीबी चालक सुनील यादव के सीने में गोली लगी थी। वह गोली लगने के बाद भी करीब 3 किलोमीटर से ज्यादा मोटरसाइकिल चलाकर थाना पहुंचा और वहां पर जाकर गिर गया। गोली लगने के बाद भी उसने बहादुरी दिखाई। सीने में गोली लगने के बाद भी वो अकेले मोटरसाइकिल चलाकर थाना पहुंचा। पुलिस ने उसे इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य के चिरैयाकोट में भर्ती कराया और दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000