फंदे से लटकता मिला विवाहिता का शव, परिजनों ने पति पर लगाया हत्या का आरोप

गोंडा के परसपुर थाना क्षेत्र के मरजादपुरवा चरहुवां गांव में बृहस्पतिवार को एक विवाहिता का शव फंदे से लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा और पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतका के मायके वालों ने दहेज की मांग को लेकर विवाहिता की हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मृतका के पति को हिरासत में ले लिया है और घटना की छानबीन में जुट गयी है‌।

परसपुर थाना क्षेत्र के मरजादपुरवा चरहुवां गांव के रहने वाले रणविजय गोस्वामी उर्फ रिंकू की शादी रुक्मिणी के साथ हुई थी। वह घर की दूसरी मंजिल पर रहती थी। रुक्मिणी की जेठानी अनीता ने बताया कि बृहस्पतिवार को वह घर की छत पर कपड़ा सुखाने गयी तो देखा रुक्मिणी का शव उनके कमरे में साड़ी के फंदे से लटक‌ रहा था। उसने भागकर घर वालों को सूचना दी तो घर में कोहराम मच गया।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से नीचे उतारा। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर घटना की जांच की। इसी बीच सूचना मिलने पर मृतका के मायके वाले भी रोते बिलखते पहुंच गए। क्षेत्राधिकारी उमेश्वर प्रभात सिंह ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। मृतका के मायके वालों ने दहेज की मांग को लेकर हत्या का आरोप लगाया है। थानाध्यक्ष दिनेश सिंह ने बताया कि मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए थाने पर तहरीर दी है। कार्रवाई की जा रही है‌।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     IPL सट्टेबाजी रैकेट का भंडाफोड़, 1.62 लाख कैश जब्त के साथ 9 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     दिल्ली हिंसा पर कपिल मिश्रा पर FIR करने का आदेश, सौरभ भारद्वाज ने मांगा मंत्री का इस्तीफा     |     आधी रात को दिल्ली की सड़कों पर उतरीं मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, कहा- मानसून से पहले बाहरी रिंग रोड होगी गड्ढा मुक्त     |     फटा कुर्ता पहनकर गाजियाबाद से लखनऊ पहुंचे BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर, बोले – योगी सरकार में सक्रिय हैं असुरी शक्तियां     |     आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर आमने-सामने से टकराईं दो कारें, SBI के बैंक मैनेजर की मौत     |     सुप्रीम कोर्ट ने यूपी सरकार के बुलडोजर एक्शन को बताया असंवैधानिक, 10-10 लाख रुपये मुआवजा देने का दिया आदेश     |     एयरफोर्स के कमांडर वर्क्स इंजीनियर की गोली मारकर हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     मुख्तार अंसारी गैंग का कुख्यात शूटर ढाई लाख का इनामी अनुज कन्नौजिया पुलिस मुठभेड़ में हुआ ढेर     |     लखनऊ में इफ्तार पार्टी में शामिल हुए अखिलेश यादव, कहा- नफरत फैलाती है BJP, भगवा पहनने से     |     तीन बच्चों की मां प्रेमी संग फरार; पति के पहुंचने पर दोनों ने खाया जहर, हालत गंभीर     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000