पोस्टर की लगी फोटो उत्तरप्रदेशगाजियाबाद गाजियाबाद के तीन मंदिरों में भी बाजार का बना प्रसाद चढ़ाने पर रोक, लगाए ये पोस्टर By Khulasa India News Desk Last updated Oct 3, 2024 474 गाजियाबाद। जब से तिरुपति बालाजी मंदिर के प्रसिद्ध लड्डू में चर्बी के मिलाने की बात सामने आई है तभी से मंदिरों में प्रसाद को लेकर नई व्यवस्था होने लगी है। बृहस्पतिवार से शुरू हो रहे नवरात्रि के चलते गाजियाबाद के तीन मंदिरों में बाजार का बना प्रसाद नहीं चढ़ेगा। इनमें दूधेश्वरनाथ मंदिर में सोमवार को ही बाजार के प्रसाद पर रोक संबंधी बोर्ड लगा दिया गया था। बुधवार को दिल्ली गेट स्थित देवी मंदिर और संजयनगर स्थित हनुमान मंदिर में भी बाजार का प्रसाद चढ़ाने पर रोक लगा दी गई है। पिछले कुछ दिनों से लोग देव प्रतिमाओं पर चढ़ाए जाने वाले बाहरी प्रसाद से बच रहे हैं। समाचार 474 Share