सलामत रहे तू सदा ये दुआ है मेरी…. जुदाई का डर से प्रेमी युगल जोड़े ने पेड़ से लटक कर जीने की चाह कर दी खत्म

यूपी के बिजनौर जिले में प्रेमी-युगल के शव फंदे पर लटके मिले हैं। पुलिस ने कहा कि युवक और उसकी प्रेमिका ने आत्महत्या की है। परिवार वाले युवती का रिश्ता कहीं और तय कर रहे थे। युवती की गोद भराई से एक दिन पहले युवक और युवती ने खुदकुशी कर ली। बिजनौर के जमालुदीनपुर गांव निवासी अंशु (21) और शिवानी (18) के शव शहतूत के पेड़ से फंदों पर लटके मिले। पुलिस ने प्राथमिक जांच के बाद प्रेमी युगल के आत्महत्या करने का दावा किया है।

बताया कि शिवानी की शादी कहीं ओर तय करने की बात चल रही थी। सोमवार को लड़का पक्ष के लोग शिवानी को देखने के लिए आने वाले थे। इससे पहले ही युवती ने प्रेमी के साथ अपनी इहलीला समाप्त कर ली। रविवार की सुबह लोगों ने गांव के पास ही शहतूत के पेड़ पर एक लड़का और लड़की के शव लटके देखे। सूचना पर गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीण मौके की और दौड़े। लोगों ने उनकी शिनाख्त गांव निवासी अंशु पुत्र रवि कुमार और शिवानी पुत्री रामवीर के रूप में की।

एएसपी देहात प्रकाश कुमार और चांदपुर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को नीचे उतरवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गांव वालों ने बताया कि अंशु स्नातक का छात्र था और नौकरी के लिए घर पर रहकर आनलाइन कोचिंग से तैयारी कर रहा था। जिस खेत में पेड़ पर दोनों के शव लटके मिले हैं, वह खेत अंशु के घेर के बेहद नजदीक है। एएसपी देहात ने बताया कि दोनों के बीच प्रेम प्रसंग था, मगर लड़की के परिवार वाले उसकी शादी अंशु के बजाए चांदपुर के पास एक गांव में करना चाहता थे।

 शिवानी के पसंद आने पर गोदभराई की रस्म की तैयारी की थी
छह दिन पहले उस लड़के को देखने भी गए थे और अब सोमवार को वह शिवानी को देखने के लिए आने वाले थे। परिजनों ने शिवानी के पसंद आने पर गोदभराई की रस्म की तैयारी की हुई थी। बताया कि शिवानी इस रिश्ते को लेकर तनाव में थी और शनिवार रात में किसी समय दोनों ने घर से निकलकर आत्महत्या कर ली।

दोनों सजातीय, परिवारिक स्थिति कमजोर

मृतक अंशु का एक बड़ा भाई बाहर निजी क्षेत्र में काम करता है, छोटा भाई पढ़ाई कर रहा है। बहन नहीं है। पिता रवि कुमार कम जोत के किसान हैं और मेहनत मजदूरी करते हैं। मृतक शिवानी के भाई और पिता भी मेहनत मजदूरी करते हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं हैं। शिवानी पढ़ाई नहीं कर रही थी।

पेड़ पर भूत का मचा शोर, पहुंचे ग्रामीण तो देखे शव

गांव जमालुदीनपुर में रविवार की सुबह दो किशोर जंगल की तरफ जा रहे थे कि अचानक पेड़ पर नजर पड़ते ही उनकी चीख निकल गई, दोनों गांव की तरफ भागकर आए और बताया कि पेड़ पर भूत लटके हुए है। लोगों ने जाकर देखा तो गांव के ही युवक अंशु व युवती शिवानी के शव पेड़ पर लटके थे।

अंशु पढ़ाई में रहता था व्यस्त

गांव वासियों व हम उम्र युवकों ने बताया अंशु पढ़ाई में व्यस्त रहता था। घर से बाहर कम ही घूमता था। कभी ऐसा नहीं लगा यह इस तरह का काम कर सकता है।

युवती के पिता ने खोई सुध-बुध

शिवानी के गमजदा पिता रामबीर सिंह ने सुध-बुध खोई हुई है। रामबीर सिंह किसी भी बात की कोई जानकारी नहीं दे पाए। हर सवाल के जवाब पर वह बस रो रहे थे।
जुदाई के डर से खत्म हो रही जीने की चाह
सलामत रहे तू सदा ये दुआ है मेरी….एक गीत की ये लाइन अब बीते जमाने की बात हो चली हैं। अब जुदाई के डर से प्रेमी युगलों में जीने की चाह ही खत्म हो रही है। साथ रह नहीं सकते तो साथ मरने की तरफ कदम बढ़ा रहे हैं। जिले में दो दिनों से प्रेमी जोड़ों के आत्महत्या का सिलसिला जारी है।
रविवार को चांदपुर क्षेत्र के गांव जमालुदीनपुर में अंशु (21) और शिवानी (18) के शव शहतूत के पेड़ पर लटके मिले। पुलिस की जांच में आत्महत्या करना सामने आया। दोनों ने यह कदम इसलिए उठाया कि शिवानी की शादी कहीं और तय होने जा रही थी। इससे पहले शनिवार की सुबह भी धामपुर के गांव पिपला निवासी विपुल ने अपनी प्रेमिका के साथ जहर निगलकर जान दे दी थी। दोनों अलग-अलग विरादरी के होने के कारण दोनों ने यह कदम उठाया।
इन दोनों मामलों के अलावा दो नवंबर को बिजनौर शहर कोतवाली के गांव लक्खीवाला के पास आम के बाग में 19 साल के युवक निखिल और 15 साल की उसकी प्रेमिका के शव मिले थे। पुलिस जांच में प्रेमी युगल के फंदा लगाकर आत्महत्या करने की बात सामने आई थी। एक माह में प्रेम प्रसंग के चलते तीन जोड़ों के जान गंवाने की घटना समाज और उनके परिवारों को झकझोर रही है। युवक और युवती के बीच प्रेम प्रसंग था। लड़की के परिजन कहीं और शादी तय कर रहे थे। इससे क्षुब्ध होकर दोनों ने फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं। प्रकाश कुमार, एएसपी देहात

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000