शव को सड़क पर रखकर हंगामा: व्यापारी के यहां करती थी काम, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

रिशा ने बताया कि दोपहर में अपार्टमेंट के सामने सड़क किनारे पिकअप में शव रखकर व्यापारी से संपर्क करने की कोशिश की गई लेकिन वह घर पर नहीं थे। शाम तक इंतजार करने के बाद शव को सड़क पर रख दिया। पुलिस ने 10 मिनट के अंदर शव को किनारे किया। इसके बाद भीड़ ऑर्चिड अपार्टमेंट के गेट पर पहुंच गई।

परिजनों का आरोप है कि युवती अपार्टमेंट में रहकर काम करती थी तो उसका शव बिहार से कैसे मिला? कैंट थाना क्षेत्र के मोहद्दीपुर में ऑर्चिड ग्रीन अपार्टमेंट के सामने रविवार की शाम 6:30 बजे एक युवती का शव रखकर परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। सड़क जाम की सूचना पर सीओ कैंट के नेतृत्व में कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंची। परिजनों को समझाकर किनारे किया।

युवती कुछ समय पहले तक अपार्टमेंट में ही एक व्यापारी परिवार के घर काम करती थी। पुलिस की जांच में सामने आया कि युवती ने बिहार में खुदकुशी की थी। करीब एक घंटे बाद परिजनों से तहरीर लेकर पुलिस ने उन्हें समझाया और अंतिम संस्कार के लिए कुशीनगर भेज दिया। जानकारी के अनुसार, कुशीनगर जिले के नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के कुर्मीपट्टी किरवनिया की नीतू साहनी (21) मोहद्दीपुर के ऑर्चिड अपार्टमेंट में एक व्यापारी परिवार के यहां नौकरानी का काम करती थी।

परिजनों का कहना है कि वह पिछले तीन साल से यहां काम कर रही थी। बहन रिशा ने बताया कि शनिवार की सुबह पिता के मोबाइल फोन पर अनजान नंबर से कॉल आई। बताया गया कि नीतू की तबीयत खराब है और वह कुशीनगर के कप्तानगंज आ जाएं। जब वह कप्तानगंज गए तो वहां से पुलिस बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले के भितहा थाना ले गई। इसी क्षेत्र में उसका शव मिला था। वहां पर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। पोस्टमॉर्टम के बाद शव को घर लेकर गए और फिर वहां से रविवार की दोपहर में गोरखपुर आ गए।

रिशा ने बताया कि दोपहर में अपार्टमेंट के सामने सड़क किनारे पिकअप में शव रखकर व्यापारी से संपर्क करने की कोशिश की गई लेकिन वह घर पर नहीं थे। शाम तक इंतजार करने के बाद शव को सड़क पर रख दिया। पुलिस ने 10 मिनट के अंदर शव को किनारे किया। इसके बाद भीड़ ऑर्चिड अपार्टमेंट के गेट पर पहुंच गई। परिजनों का आरोप है कि युवती अपार्टमेंट में रहकर काम करती थी तो उसका शव बिहार से कैसे मिला? पिता अयोध्या साहनी ने आशंका जताई कि बेटी की हत्या की गई है। बहन रिशा ने कहा कि नीतू की गर्दन पर रस्सी के निशान थे।

छह महीने पहले चली गई थी बिहार

हंगामे की सूचना पर पहुंचे सीओ कैंट योगेंद्र सिंह ने परिजनों से बातचीत की और घटना के बारे में जानकारी जुटाई। अपार्टमेंट में रहने वाले व्यापारी से फोन पर बात की। उनका परिवार लखनऊ में किसी शादी समारोह में गया हुआ था। व्यापारी ने बताया कि नीतू 14 अप्रैल को ही काम छोड़कर एक युवक के साथ चली गई थी। घटना के बारे में कोई जानकारी नहीं है। सीओ कैंट ने बताया कि भितहा थाने की पुलिस से बात की गई तब पता चला कि नीतू ने वहां खुदकुशी की थी। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट अभी नहीं मिली है। नीतू वहीं पर रहकर काम कर रही थी।

तीन महीने पहले तय हुई थी शादी

मृतका के पिता अयोध्या साहनी ने बताया कि उनकी पांच बेटियां व एक बेटा है। वह खेती कर घर का खर्च चलाते थे। नीतू को तीन साल पहले मोहद्दीपुर के ऑर्चिड ग्रीन के एक फ्लैट में रहने वाले परिवार के पास घर का काम करने के लिए भेजा था। शुक्रवार को आखिरी बार बेटी से बात हुई थी। तब उसने बताया कि वह गोरखपुर में ही है।
तीन महीने पहले ही उसकी शादी तय हुई है। अगले वर्ष उसकी शादी की तैयारी थी। हालांकि, पुलिस की जांच में सामने आया है कि नीतू पिछले कुछ समय से बिहार में ही काम कर रही थी। मोहद्दीपुर में सड़क पर शव रखकर हंगामे की सूचना मिली थी। मौके पर तत्काल पहुंचकर उन्हें हटाया गया।
परिजनों का आरोप है कि उनकी बेटी ऑर्चिड अपार्टमेंट में एक व्यापारी परिवार के यहां काम करती थी। यहां से उसका शव बिहार कैसे पहुंच गया। जांच में सामने आया कि 14 अप्रैल के बाद युवती यहां नहीं आई। वह बिहार चली गई थी। बिहार की भितहा पुलिस से बात करने पर पता चला कि उसने वहीं पर खुदकुशी की थी। इसके बाद उन्हें समझाकर कुशीनगर भेज दिया गया। परिजनों ने प्रार्थना पत्र दिया है, जिसके आधार पर जांच की जा रही है: योगेंद्र सिंह, सीओ कैंट

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000