रामा मेडिकल कॉलेज में MBBS द्वितीय वर्ष के छात्र की धारदार हथियार से की गई हत्या, बेसमेंट में खून से सना मिला शव

कानपुर। बिठूर थाना क्षेत्र के मंधना चौकी के अंतर्गत रामा यूनिवर्सिटी के मेडिकल कालेज में एमबीबीएस द्वितीय वर्ष के छात्र 24 वर्षीय साहिल सारस्वत की धारदार हथियार से हत्या कर दी गयी। सुबह करीब साढ़े छह बजे गार्ड जय सिंह ने रक्तरंजित शव देख शोर मचाया तो हड़कंप मच गया। कॉलेज के बेसमेंट में छात्र का लहूलुहान शव म‍िलने से दहशत फैल गई। साथी छात्र की खून से सनी लाश म‍िलने की सूचना पर हॉस्‍टल में रहने वाले छात्रों में सनसनी फैल गई। घटना के बाद से छात्राओं का रो-रोकर बुरा हाल है। आननफानन कॉलेज प्रशासन को घटना की सूचना दी गई। मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। फॉरेंसिक टीम के मुताबिक किसी धारदार हथियार से हत्या की गई है।

साहिल के कपड़े रक्त से सने हुए थे। पुलिस कमिश्नर आर के स्वर्णकार, संयुक्त पुलिस उपायुक्त आंनद प्रकाश तिवारी, डीसीपी वेस्ट विजय ढुल और एसीपी कल्याणपुर विकास कुमार पांडेय के साथ चौबेपुर व बिठूर पुलिस घटना स्‍थल पर मौजूद है। साहिल एमबीबीएस ओल्ड ब्वॉयज हॉस्टल के रूम नबंर 127 में बिहार निवासी एमबीबीएस तृतीय वर्ष में पढ़ने वाले अपने रूम पॉर्टनर अमित गौतम के साथ रहता था। पुलिस अधिकारी अमित से पूछताछ कर रहे हैं। नीचे बेसमेंट में शराब की टूटी बोतल और सिगरेट की डिब्बी भी मिली है। 24 को साहिल का जन्मदिन था जिसकी पार्टी शनिवार को थी जिसमे मीट और शराब के साथ जमकर पार्टी हुई थी। पुलिस द्वारा मामले की जाँच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।  

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |     भतीजे ने चाची की गोली मारकर हत्या की:बेडरूम में घुसकर कनपटी में गोली मारी, पति लाश देखकर बेसुध     |     प्रतापगढ़ : क्राकरी स्टोर में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जला, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू     |     प्रतापगढ़ में होली पर हुड़दंग, राहगीरों से मारपीट:डीजे की धुन पर वाहनों में तोड़फोड़     |     7 वीं के छात्र को गोली मारने वाला पूर्व MLC का भतीजा बाल सुधार-गृह गया:बोला- रिवॉल्वर चेक करते वक्त गोली चल गई, दोस्त के माथे पर लगी, वो मर गया     |     पत्नी पर अवैध संबंध का शक, फावड़े से हत्‍या कर पति पुलिस से बोला- ‘लाश घर में पड़ी है, आकर ले जाओ ‘     |     बच्चा नहीं हुआ तो पत्नी की हत्या करके दी जान : 9 साल पहले हुई थी शादी, दूसरी शादी करना चाहता था पति     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000