MBBS की छात्रा तन्वी है कुणाल हत्याकांड की अहम किरदार- पुलिस का दावा, बताया कैसे बनाया फुलप्रूफ प्लान

यूपी के ग्रेटर नोएडा में हुए कुणाल शर्मा मर्डर केस में गिरफ्तार लेडी डॉन के बारे में पुलिस ने कई खुलासे किए हैं। अपर पुलिस आयुक्त मुख्यालय बबलू कुमार ने बताया कि लेडी डॉन तन्वी हरियाणा की रहने वाली है। गुरुग्राम में रहकर वह एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही है। हिमांशु उसका दोस्त है। हिमांशु ने जब तन्वी को बताया कि उसका पैसों को लेकर कुणाल से विवाद चल रहा है और कुणाल ने उसे गाली भी दी है। इसके बाद तन्वी ने भी हिमांशु को कुणाल हत्याकांड में साथ देने के लिए हामी भर दी।

हिमांशु, मनोज (कुणाल का मौसा) और कुनाल भाटी…इन चारों के साथ मिलकर तन्वी ने हत्याकांड को कैसे अंजाम देना है, इसे लेकर प्लान बनाया। उसी ने उन्हें नेटफ्लिक्स की फेमस वेब सीरीज HIT देखने के लिए कहा। बताया कि इसमें कत्ल को अंजाम देकर कैसे बचा जाए, इसके बारे में पता चलेगा। चारों ने फिर एक महीने तक HIT वेब सीरीज समेत कई और भी क्राइम की सीरीज देखीं। उसके बाद उन्होंने कुणाल की हत्या का प्लान रेडी किया।

हत्याकांड में तन्वी का रोल

1 मई को तन्वी ही सबसे पहले कुणाल के पास गई थी। होटल से उसे अपने साथ लेकर आई. फिर मनोज (कुणाल का मौसा), हिमांशु और कुनाल ने कुणाल का अपहरण कर लिया। कुणाल शोर न मचाए, इसके लिए उसे नशे का इंजेक्शन लगाया गया। फिर कार की डिग्गी में डालकर नोएडा के सेक्टर-126 स्थित होटल लेकर पहुंचे। लेकिन देखा कि कुणाल की मौत हो गई थी। जिसके बाद उन्होंने पहले कुणाल के सिर भारी चीज से वार करके कुचल दिया। उसके शव को उन्होंने डेटॉल से धोया। फिर नग्न हालत में शव को ट्रॉली बैग में पैक करके नहर में फेंक दिया। ऐसा इसलिए किया क्योंकि उन्होंने वेब सीरीज में ऐसा देखा था। ताकि शरीर पर आरोपियों की उंगलियों के कोई निशान न रह जाएं।

बता दें, कुणाल हत्याकांड में कई कारण सामने आए हैं। आरोपियों ने बताया कि कुणाल की हत्या की वजह पैसों का लेनदेन और होटल का संचालन पाना तो था ही। लेकिन इसी के साथ एक और कारण भी था, जिसके चलते आरोपियों ने कुणाल का पहले अपहरण किया फिर उसे मार डाला। यह कारण था कि कुणाल ने आरोपी हिमांशु को गाली दे दी थी। बस यही बात हिमांशु बर्दाश्त नहीं कर पाया। उधर कुणाल का मौसा (रिश्तेदार) मनोज भी चाहता था कि अगर कुणाल को रास्ते से हटा दिया जाए तो होटल का संचालन उसे मिल जाएगा।

चारों आरोपियों से पूछताछ

कुणाल हत्याकांड के तीन आरोपियों को बुधवार रात को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया। बीटा-2 कोतवाली क्षेत्र में स्वाट टीम और नोएडा पुलिस के साथ आरोपियों की मुठभेड़ हो गई, जिसमें एक आरोपी कुनाल पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस के मुताबिक, घटना के खुलासे के लिए स्वाट टीम लगातार काम कर रही थी। बुधवार को उन्हें सूचना मिली कि कुणाल की हत्या में शामिल बदमाश स्कोडा कार से साक्ष्य को मिटाने जा रहे हैं। पुलिस की टीम ने उन्हें कोतवाली बीटा-2 इलाके में घेर लिया। इसी दौरान पुलिस की आरोपियों से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में पुलिस ने तीन आरोपियों को पकड़ लिया। अगले दिन उनकी चौथी साथी यानि तन्वी को भी पुलिस ने परी चौक से गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल चारों से पुलिस पूछताछ कर रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000